फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Post office account holder alleges Rs 5 lakh 5 thousand withdrawn from his account

Bhiwani News: डाकघर खाताधारक ने लगाया खाते से पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Post office account holder alleges Rs 5 lakh 5 thousand withdrawn from his account
लोहारू। डाकघर में एक खाताधारक के खाते से करीब पांच लाख पांच हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते से यह राशि कई बार में नकद निकासी के रूप में दर्ज हो गई जबकि उसने स्वयं इतनी बड़ी रकम कभी नहीं निकाली।
विज्ञापन

लोहारू निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसने यह रुपये पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा किए थे। उनके अनुसार सितंबर 2025 के दौरान खाते से करीब पांच लाख पांच हजार रुपये की राशि कई बार में नकद निकासी के रूप में दर्ज हो गई। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली और उन्होंने खाते का विवरण निकलवाया तो रकम निकली हुई पाई गई।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसने इतनी बड़ी राशि कभी नहीं निकाली और न ही इस निकासी के बारे में उसे कोई जानकारी दी गई। कर्ण सिंह और उनके परिवार का आरोप है कि यह रकम डाकघर के कर्मचारियों द्वारा ही निकाली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार लोहारू डाकघर, भिवानी डाक विभाग, लोहारू थाना तथा भिवानी के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को यह मामला लोहारू समस्या समाधान सामाजिक संगठन के संस्थापक प्रदीप सैनी और शहीद भगत सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश जायलवाल के संज्ञान में आया। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कर्ण सिंह और उनके पुत्र मनोज ने लोहारू के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोहारू डाकघर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed