फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Portal reopened for admission in PG courses

Bhiwani News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए फिर से खुले पाेर्टल

Thu, 08 Aug 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Portal reopened for admission in PG courses
भिवानी। विद्यार्थियों के स्नातकोत्तर में दाखिला करवाने के लिए वीरवार शाम से फिर से दाखिला पोर्टल खाेल दिया गया है। शेष बचीं सीटों के लिए 9 अगस्त से ओपन काउंसलिंग और फिजिकल काउंसलिंग शुरु की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने किसी कारण से पीजी कोर्स में दाखिला नहीं करवाया था, उन्हें एक बार फिर से दाखिला करवाने का मौका मिला है।
विज्ञापन

दरअसल, अधिकतर कॉलेज में 70 फीसदी सीटें अभी तक खाली हैं। विद्यार्थी पीजी कोर्स में दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि महाविद्यालयों में दाखिले की तारीख कई बार आगे बढ़ाने के बावजूद सीटें नहीं भर रही हैं।
विज्ञापन


कई ऐसे महाविद्यालय हैं जहां पर पीजी के किसी कोर्स में मात्र 4 और किसी में 6 विद्यार्थियों के ही दाखिले हुए हैं। केवल स्नातकोत्तर में ही नहीं, बल्कि ऐसा ही हाल स्नातक कोर्स के दाखिले में भी देखने को मिल रहा है। आदर्श महिला महाविद्यालय में अधिकतर सीटें खाली रहने की वजह से पीजी कोर्स में विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन नहीं करवाए जा रहे, बल्कि सीधे ही दाखिले किए जा रहे हैं। कॉलेज में एमए अर्थशास्त्र में 11, एमए अंग्रेजी में 12, एमएससी कैमिस्ट्री 7, एमएससी गणित 11 और एमएससी फिजिक्स में 7 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं वैश्य कॉलेज में स्नातकोत्तर के कोर्स हिंदी में 6, इतिहास में 30, कैमिस्ट्री में 4, फिजिक्स में 10, एमकॉम में 8, एमएससी गणित में 17 और एमएससी कंप्यूटर में 8 दाखिले ही हुए हैं। जबकि हर कोर्स में सीटें ज्यादा हैं। इसके अलावा राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में एमकॉम में 35 और एमएससी में 30 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed