फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Portal gained momentum on second day, 200 cases settled

Bhiwani News: दूसरे दिन पोर्टल ने पकड़ी रफ्तार, 200 मामलों का किया निपटारा

Sat, 13 Jul 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Portal gained momentum on second day, 200 cases settled
नगर परिषद कार्यालय में लगे फैमिली आईडी ​शिविर में फैमिली आईडी ठीक करवाने वाले नागरिकों की लगी भ
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में दूसरे दिन भी परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए शिविर जारी रहा। दूसरे दिन परिवार पहचान पत्र के पोर्टल ने सुचारू काम किया। दूसरे दिन शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 250 शिकायतें दर्ज करवाई गई। इनमें से 200 का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

शिविर का 15 जुलाई तक आयोजन किया जाएगा। दरअसल, परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन फैमिली आईडी पोर्टल धीमा चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे दिन पोर्टल सुचारू चलने से शिविर में पहुंचने वाले ज्यादातर नागरिकों की फैमिली आईडी संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन शिविर में 250 लोगों ने फैमिली आईडी से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज करवाई। इनमें से 200 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इनमें फैमिली आईडी अलग करवाना, मोबाइल नंबर अपडेट करवाना, जाति वेरीफिकेशन करवाना, इनकम वेरिफिकेशन करवाने सहित पेंशन संबंधी मिलेजुले 250 मामले आए। शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे दिन परिवार पहचान पत्र पोर्टल ने सुचारू काम किया। जिससे शिविर में आने वाले 250 मामलों में से 200 समस्याओं का निपटारा किया गया। शिविर का आयोजन 15 जुलाई तक किया जाएगा।
- हेमंत सैनी, जोनल मैनेजर, परिवार पहचान पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article