फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Porbandar-Delhi and Bhiwani-Bathinda trains will be LHB rack operated.

Bhiwani News: पोरबंदर-दिल्ली और भिवानी-बठिंडा ट्रेन होंगी एलएचबी रैक संचालित

Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Porbandar-Delhi and Bhiwani-Bathinda trains will be LHB rack operated.
भिवानी। पोरबंदर-दिल्ली सराय, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, श्रीगंगानगर-दिल्ली एवं भिवानी-बठिंडा ट्रेनें एलएचबी रैक से संचालित होंगी।
विज्ञापन




रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-दिल्ली सराय, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, श्रीगंगानगर-दिल्ली एवं दिल्ली-बठिंडा रेल सेवाएं एलएचबी रैक से संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 20937/20938, पोरबंदर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा पोरबंदर से 21 जनवरी से एवं दिल्ली सराय से 23 जनवरी से एलएचबी कोच से संचालित होगी। इस परिवर्तन के पश्चात इस रेल सेवा में एलएचबी रैक के एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक गार्ड डिब्बा, एक पेंट्रीकार व एक पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 19269/19270, पोदबंदर-मुजफ्फरपुर- पोरबंदर रेल सेवा पोरबंदर से 23 जनवरी से एवं मुजफ्फरपुर से 26 जनवरी से एलएचबी कोच से संचालित होगी। इस परिवर्तन के बाद इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक गार्ड डिब्बा, एक पेंट्रीकार व एक पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे। गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली- श्रीगंगानगर रेल सेवा श्रीगंगानगर से चार जनवरी से एवं दिल्ली से पांच जनवरी से एलएचबी कोच से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा दिल्ली से चार जनवरी एवं बठिंडा से पांच जनवरी से एलएचबी कोच से संचालित होगी। उपरोक्त रेल सेवाओं में एलएचबी रैक के एक वातानुकूलित कुर्सी यान, दो थर्ड एसी इकोनोमी, एक द्वितीय शयनयान, तीन द्वितीय कुर्सीयान, 6 साधारण श्रेणी, एक पावरकार व एक गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed