Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pollution is suffocating; AQI has reached 280.

Bhiwani News: प्रदूषण घोंट रहा दम, एक्यूआई पहुंचा 280

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pollution is suffocating; AQI has reached 280.
सिटी स्टेशन के बाहर सड़क पर वाहनों के साथ उड़ रही धूल
भिवानी। जिले में वायु प्रदूषण बढ़ने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दो नवंबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का दूसरा चरण लागू कर दिया है। इसके बावजूद शहर में धूल और कचरे पर नियंत्रण के इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

दीवाली से पहले ही हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर धूप खिलने के बावजूद हवा में धुंध छाई रही। मुख्य मार्गों पर दौड़ते वाहनों के आगे भी धुंध जैसा नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन

ग्रेप-2 लागू होने के बाद सड़कों पर धूल रोकने और निर्माण कार्यों में सावधानी बरतने के निर्देश उपायुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों ने इन पर अमल शुरू नहीं किया है। सिटी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है। चिड़ियाघर रोड समेत शहर के किसी भी मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के पास छिड़काव के लिए अपनी मशीनें होने के बावजूद एहतियाती कदम नहीं उठाए गए हैं। शहर में खुले में कूड़ा पड़ा है और उसे जलाया भी जा रहा है। तोशाम बाईपास पर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनभर दौड़ते हैं। इनसे मिट्टी और रेत सड़क पर फैल रहे हैं लेकिन इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।


नगर परिषद आज से कराएगी पानी का छिड़काव
नगर परिषद वीरवार से शहर के मुख्य मार्गों पर एंटी स्मॉग गन मशीन के जरिए पानी का छिड़काव कराएगी। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संबंधित विभागों के साथ मिलकर नगर परिषद ग्रेप-2 के आदेशों को लागू कराने में पूरा सहयोग करेगा। -हरबीर सिंह, जिला नगर आयुक्त, नगर परिषद भिवानी


बुधवार को दिनभर ऐसा रहा एक्यूआई

समय एक्यूआई

सुबह 6 बजे 519
सुबह 8 बजे 518
सुबह 10 बजे 568
सुबह 11 बजे 495
दोपहर 2 बजे 338
शाम 4 बजे 276
शाम 5:30 बजे 274
औसत 280

आठ दिनों में दोगुने से अधिक बढ़ा प्रदूषण
तारीख एक्यूआई
28 अक्तूबर 115
29 अक्तूबर 111
30 अक्तूबर 48
31 अक्तूबर 48
1 नवंबर 108
2 नवंबर 112
3 नवंबर 226
4 नवंबर 280
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed