फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Politics of dividing society is being done for votes: Brijendra Singh

वोटों के लिए की जा रही समाज को बांटने की राजनीति : बृजेंद्र सिंह

Thu, 20 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Politics of dividing society is being done for votes: Brijendra Singh
लोहारू में किसानों के धरने को समर्थन देते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह।
लोहारू/ढिगावा। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में वोटों के लिए समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है जो कभी भी अच्छे परिणाम नहीं दे सकती। वे बुधवार को 46वें दिन लोहारू हलके में पहुंची अपनी सद्भावना यात्रा के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले लोहारू में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को चौ. बीरेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

लोहारू पहुंचने पर राज सिंह गागड़वास, प्रताप सिंह गिगनाऊ सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद गिगनाऊ में पूर्व सरपंच प्रताप सिंह सांगवान के घर पर पत्रकारों से बातचीत में बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सद्भाव यात्रा पांच अक्तूबर को नरवाना से शुरू हुई थी और अब तक 17 हलकों का दौरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी के आपसी सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। समाज में विभाजन का विष घोलने का प्रयास किया गया था लेकिन इसका असर सकारात्मक नहीं होगा। बिहार चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले राहुल गांधी की यात्रा ने प्रचार को गति दी थी लेकिन परिणाम उम्मीदों के विपरीत रहे। किसानों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि लोहारू में किसान चार महीने से करोड़ों रुपये के फसल बीमा क्लेम भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूरू में भी किसानों की समस्याएं उठाई गई थीं लेकिन सरकार किसानों के हितों के बजाय बीमा कंपनियों को तवज्जो दे रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे लघु सचिवालय परिसर में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed