फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police will keep a close watch on those creating ruckus on Holi, police has made elaborate security arrangements

Bhiwani News: होली पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, पुलिस ने व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए

Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on those creating ruckus on Holi, police has made elaborate security arrangements
भिवानी। होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जिलेभर में पुलिस ने 39 नाके लगाए हैं। वहीं बुलेट बाइक से पटाखा बजाने वालों पर भी निगरानी के लिए सतर्कता बढ़ाई है। बुलेट बाइक से पटाखा बजाने वालों की भी खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले भर में कानून एवं शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने और नागरिकों की जान व माल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। एसपी ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों, राइडर, पीसीआर व ईआरवी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में हुड़दंग करने वाले मनचलोें से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई के लिए एक्टिव रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीडभाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पीसीआर एवं राइडर को निर्देश दिए है कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेगें। बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली की मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
17 स्थायी और 27 अस्थायी पुलिस नाके लगा बढ़ाई सुरक्षा
होली और फाग पर पुलिस प्रशासन की तरफ से जिलेभर में 17 स्थायी और 27 अस्थायी पुलिस नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी नाकों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के अलावा हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

जिले के सभी नागरिकों को होली एवं फाग की बधाई देता हूं। इस त्योहार पर अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करके बिना किसी भेदभाव और वैर विरोध के पावन पर्व का आनंद लें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की पालना करते हुए हरसंभव पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करे। कानून एवं शांति व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
-नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article