फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police will inquary in Bhiwani Nagar parishad's Kachra Ghotala

BHiwani Nagar Parishad Ghotala : दादरी रोड कचरा छंटाई मामले की भी जांच करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
police will inquary in Bhiwani Nagar parishad's Kachra Ghotala
भिवानी नगर परिषद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच व आरोपियों से रिकवरी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ धर - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में फर्जी रसीद, भूमि और फर्जी खातों में चेक से भुगतान घोटालों के बाद अब दादरी रोड कचरा छंटाई मामले की जांच भी पुलिस करेगी। इसके लिए शहर थाना पुलिस एसएचओ ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर कचरा छंटाई टेंडर से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

नगर परिषद जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान ने नप कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों तक धरना देकर दादरी रोड कचरा छंटाई के टेंडर में करोड़ों के घपले की आशंका जताई थी। उन्होंने जिला प्रशासन को भी इस मामले की विस्तृत जांच कराए जाने और गलत तरीके से कचरा छंटाई मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मान ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद इस प्रकरण में शहर थाना पुलिस एसएचओ नरेंद्र राणा ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर दादरी रोड के कचरा छंटाई टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड के छह बिंदुओं में मांगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मांगे इन छह बिंदुओं पर नप से रिकॉर्ड
1 शहर में एकत्रित कचरे का दादरी रोड पर छंटाई से जुड़े सरकारी टेंडर की प्रति।
2 शहर में एकत्रित होने वाले कचरे की छंटाई के लिए कमेटी द्वारा जारी किए गए प्रस्ताव की कॉपी।
3 ग्रीन टूथ टेक्नॉलाजी और गारबेग मास्टर सोल्यूशन व एनके वेस्ट मैनेजमेंट सोल्यूशन को कचरा छंटाई करने के लिए टेंडर की कॉपी।
4 कचरा छंटाई के संबंध में सरकार द्वारा जारी किए गए टेंडर से डिस्पोजल तक जो भी दस्तावेज तैयार हुए उसका रिकॉर्ड।
5 ग्रीन टूथ टेक्नॉलाजी और गारबेग मास्टर सोल्यूशन व एनके वेस्ट मैनेजमेंट सोल्यूशन इन कंपनियों को नगर परिषद द्वारा कितनी राशि अदा की गई।
6 कचरा छंटाई के संबंध में सरकार द्वारा हिदायतों की कॉपी भी दी जाए।
रिकॉर्ड आने के बाद शुरू करेंगे जांच
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से दादरी रोड कचरा छंटाई से जुड़ा रिकॉर्ड बिंदुवार मांगा गया है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। रिकॉर्ड आने के बाद उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।
कई नामी लोगों की भूमिका होगी उजागर
नगर परिषद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से दादरी रोड कचरा प्वाइंट पर कचरा छंटाई का करोड़ों रुपयों में टेंडर छोड़ा गया है। इसमें बडे़ स्तर पर घोटाला हुआ है। जिला प्रशासन व पुलिस मामले की विस्तृत जांच करेगी तो कई नामी लोगों की भूमिका भी उजागर होगी और सरकार के करोड़ों रुपयों के हड़पने की सच्चाई भी जनता के सामने आ जाएगी।
-ईश्वर मान, निवर्तमान पार्षद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed