फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police took wife's murderer JE on remand for two days and interrogated him

Bhiwani News: पत्नी के हत्यारोपी जेई को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर की पूछताछ शुरू, खुलेंगे राज

Wed, 17 Jan 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police took wife's murderer JE on remand for two days and interrogated him
​भिवानी के ढिंगावा में इंजीनियर पत्नी की हत्या के आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी।
लोहारू/ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी में मंगलवार को एक किराए के मकान में रहने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के जेई द्वारा की गई अपनी पत्नी की हत्या के मामले में लोहारू थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी जेई लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जेई को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के पहले दिन पुलिस घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम के लिए पहुंची। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए रोटी सेंकने के लोहे के तवे को भी बरामद कर लिया। उधर लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने मृतका प्रवीण के शव का चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बीते दिवस ढिगावा मंडी में हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की चर्चाएं ढिगावा के साथ साथ लोहारू में भी दिनभर चलती रही। दरअसल, जेई लोकेश कुमार लोहारू का रहने वाला है और पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी के साथ ढिगावा में ही अपनी पत्नी प्रवीण के साथ किराए के मकान में रहता था। मई 2023 में विवाह रचाने वाले लोकेश और प्रवीण की शादी के बाद से ही कथित रूप से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसके चलते लोकेश के पिता प्रमोद कुमार ने सितंबर 2023 में दोनों को सार्वजनिक रूप से बेदखल कर दिया था। करीब छह महीने से लोकेश अपनी पत्नी के साथ ढिगावा में किराए के मकान में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन




पिछले कुछ समय से तनाव में रहता था लोकेश
आरोपी लोकेश जनस्वास्थ्य विभाग में जेई के पद पर तैनात है। उसके सहकर्मियों के अनुसार वह शांत स्वभाव का ऊर्जावान युवक होने के साथ साथ कर्तव्य प्रति काफी पाबंद रहता था। लोगों के अनुसार लोकेश पिछले कुछ समय से तनाव में रहता था। लोगों को यह बात हैरान करने वाली है कि शांत स्वभाव के युवक लोकेश ने कैसे इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सार्वजनिक तौर से कर दिया था दोनों को बेदखल

इस बार में लोकेश के पिता प्रमोद ने बताया कि लोकेश उसका इकलौता पुत्र है और तीन बहनों का भाई है। उसकी पढ़ाई लिखाई में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसने अपनी मर्जी से विवाह रचाया था। लेकिन विवाह के बाद से दोनों का रवैया ठीक नहीं था। इसी के चलते उन्होंने दोनों को सितंबर 2023 में ही सार्वजनिक तौर से बेदखल कर दिया था। उसके बाद कभी कभार ही फोन पर बेटे से बातचीत होती थी।

भिवानी में इंजीनियर पत्नी की हत्या के आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी।
हत्या के प्रयुक्त लोहे का तवा किया बरामद : एसएचओ

थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान सीन ऑफ क्राइम करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका प्रवीण के शव का चिकित्सकों के टीम से पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है तथा दोनों के मोबाइल भी जांच के लिए एफएसएल के पास भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed