फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police took to the road at night, checked 1,538 vehicles

रात को सड़क पर उतरी पुलिस, जांचे 1538 वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police took to the road at night, checked 1,538 vehicles
नाइट डोमिनेशन के दौरान दादरी गेट पर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में शुक्रवार रात को विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न नाकों पर 1538 वाहनों की जांच की। इसके अलावा इलाके के सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक जिले भर में नाकेबंदी की गई। इस दौरान पुलिस की करीब 80 फीसदी फोर्स नाकों पर तैनात रही। पुलिस की 154 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। सभी पुलिस थानों के प्रभारियों ने अपने इलाके के होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित 95 सार्वजनिक स्थलों को खंगाला। नाकों पर 1538 वाहनों की जांच की, जिनमें 10 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को बिना लाइसेंस शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से 69 बोतल शराब भी बरामद की। पुलिस की टीमों ने 11 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। जिनके पास से 29,920 रुपये की नकदी बरामद हुई। एक आरोपी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा। जिसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसके अलावा चोरी के बाइक के साथ व 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी आम नागरिक बिना किसी डर व झिझक के किसी भी समय पुलिस सहायता के लिए संबंधित थानों व चौकी व जिला पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दे सकता है।

नाइट डोमिनेशन के दौरान घंटाघर पर बाहर से आने वाली गाड़ियों की गहनता से जांच करती सिटी थाना पुलिस।

नाइट डोमिनेशन के दौरान घंटाघर पर बाहर से आने वाली गाड़ियों की गहनता से जांच करती सिटी थाना पुलिस।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed