फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police removed the encroachment on court orders

Bhiwani News: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हटवाया कब्जा

Sat, 16 Mar 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police removed the encroachment on court orders
अवैध कब्जे से बनाए गए मकान को तोड़कर ट्रैक्टर ट्राली में डालती जेसीबी मसीन।
तोशाम(भिवानी)। तोशाम से बवानीखेड़ा मार्ग पर स्थित करीब साढ़े 11 एकड़ जमीन से पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटवाया। इसके लिए पंचायती राज के एसडीओ देवेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। करीब पांच घंटे में ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया गया। इस मौके पर कब्जाधारियों के परिवार के तीन लोगों ने तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसको पुलिस ने मुस्तैदी से हिरासत में लिया।
विज्ञापन

दरअसल, तोशाम निवासी रोहित व प्रियंका की तोशाम से बवानीखेड़ा मार्ग पर करीब साढ़े 11 एकड़ जमीन है। उस जमीन पर पिछले लंबे समय बागनवाला के कर्ण सिंह व मुकेश ने कब्जा कर रखा था। इसको लेकर जमीन के मालिक ने केस न्यायालय में डाल रखा था। न्यायालय ने मामले पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन को कब्जा हटवाने के आदेश दिए। कब्जा हटवाने के लिए एसडीओ देवेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल सहित साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कब्जा हटवाना शुरू किया। कब्जाधारियों ने मौके पर टीम का विरोध किया। उन्होंने जमीन पर कब्जा कर एक मकान बना रखा था। जिसको जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। जमीन पर सरसों, चना व सब्जी की खेती कर रखी थी। प्रशासन ने ट्रैक्टर की मदद से उसको नष्ट किया व जमीन मालिक को उसका कब्जा दिलवाया। इस मौके पर कब्जाधारियों के परिवार के तीन सदस्य सेवा, उमीर व संदीप ने तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिसको पुलिस ने मुस्तैदी से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि कब्जा छुड़वा दिया है। कब्जा कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की गई। इस बारे में थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस टीम कब्जा हटवाने के लिए गई थी। कब्जाधारियों के परिवार के लोगों ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। उनको हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed