फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police, production warrent, kenra bank loot

केनरा बैंक लूट मामला : दिनेश फौजी और शिवम को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, नवीन बब्बल की तलाश

Sun, 09 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
police, production warrent, kenra bank loot
रिवाड़ीखेड़ा गांव में केनरा बैंक से 4.78 लाख की लूट मामले के दो आरोपियों भिवानी के सैय वासी दिनेश फौजी और जींद के शामलो वासी शिवम को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिवानी पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। वहीं मामले में सोनीपत के तूर्कपुर वासी विनय चिंटू को भिवानी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब चौथा बदमाश जींद वासी नवीन बब्बल की ही गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चार अगस्त की सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिवाड़ीखेड़ा गांव में स्थित केनरा बैंक की शाखा से चार बदमाश चार लाख 78 हजार 935 की राशि लूट ले गए थे। तीन युवक मुंह पर मास्क और हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे थे जबकि चौथा बाहर ही स्वीफ्ट कार में कार को स्टार्ट रखे हुए था। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में वीरवार को सोनीपत जिले के गांव तूर्कपुर वासी विनय चिंटू को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और 55 हजार की नकदी बरामद हुई थी। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। विनय चिंटू ने बताया था कि सैय निवासी दिनेश फौजी, गांव शामलो, जींद वासी शिवम और जिला कैथल वासी नवीन बब्बल के साथ मिलकर बैंक लूट की वारदात की थी। इस मामले के आरोपी दिनेश फौजी, शिवम को कैथल पुलिस ने जांच के दौरान काबू कर लिया। जिन्होंने पूछताछ के दौरान अकलाना में जीआरपी चौकी इंचार्ज की हत्या, जींद में एक व्यक्ति की हत्या, दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान से करीब एक करोड़ के आभूषण लूटने, भिवानी में केनरा बैंक व दो पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी पुलिस अब दोनों को प्रॉडक्शन वारंट पर लाएगी।
डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि बैंक लूट के दो बदमाश दिनेश फौजी और शिवम को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को प्रॉडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। चौथे बदमाश नवीन बब्बल की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed