फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police launched Night Domination campaign, arrested 23 accused after checking 145 places

पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police launched Night Domination campaign, arrested 23 accused after checking 145 places
नाइटडोमिनेशन के दौरान नाके पर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला पुलिस द्वारा शनिवार रात दस बजे से लेकर रविवार अल सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न थानों व चौकी के प्रभारी, पर्यवेक्षण अधिकारी और पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी शामिल रहे। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर गहनता से जांच की। इस दौरान 23 आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत जिला पुलिस की 183 चेकिंग पार्टियों बनाई गई। इस दौरान पुलिस ने 1479 वाहनों की तलाशी ली और इनमें से 11 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा पुलिस ने 145 सार्वजनिक स्थानों पर गहनता से जांच की। नाइट डोमिनेशन के तहत जिला पुलिस ने नौ व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब रखने या बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी शराब की 113 बोतल बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने दस आरोपियों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 81 हजार 160 रुपये बरामद किए। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक किलोग्राम 50 ग्राम गांजा व 44 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस मदद के लिए संबंधित थाना या चौकी या फिर जिला पुलिस कंट्रोल रूम या 112 डायल से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed