फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police interrogation revealed: Two accused became cow smugglers out of greed for just Rs 1500

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा : मात्र 1500 रुपये के लालच में बन बैठे दो आरोपी गो तस्कर

Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police interrogation revealed: Two accused became cow smugglers out of greed for just Rs 1500
सीआईए स्टाफ-2 ​भिवानी   ने गो-तस्करी के आरोपियों को पकड़ा। पुलिस विभाग
भिवानी।
विज्ञापन

मात्र 1500 रुपये के लालच में दो आरोपी गो तस्कर बन बैठे। उन्हें मुख्य आरोपी गोवंश को कैंटर में चढ़वाने के लिए अपने साथ पैसों का लालच देकर लाया था। फिलहाल गो तस्करी का मास्टर माइंड इकबाल गोली लगने से रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है। जबकि सीआईए द्वितीय टीम भिवानी ने गो तस्करी में शामिल चौथे आरोपी राजस्थान निवासी कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वीरवार को सीआईए की टीम ने चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन को जिला कारागार भेजा गया। वहीं एक को पुलिस ने रिमांड पर हासिल किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि गोवंश तस्करी की सूचना पर भिवानी सीआईए की टीम ने 13 नवंबर की रात को खानक में बिजली घर से आयशर कैंटर का पीछा कर 16 गायों व बछड़ों को बरामद किया था। सीआईए के सहायक उप निरीक्षक राकेश की टीम ने गोवंश ले जा रहे गो तस्करों का पीछा कर खानक से रतेरा मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के बाद उन्हें काबू किया था। इस दौरान इकबाल को पुलिस की गोली लगी थी, जबकि दो आरोपी आरिफ और अमीन चलती गाड़ी से भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गए थे। एक आरोपी आकिब को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बाईका डंडा रोजका सोहना निवासी रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन इकबाल गो तस्करी का मास्टर माइंड है। उसने पैसों का लालच देकर अपने ही गांव के आरिफ और पंचगांव तावडू निवासी आमीन को अपने साथ किया था। उन्हें इस काम के 1500-1500 रुपये देने का लालच दिया गया था। इसी वजह से वे उसके साथ यहां आयशर कैंटर पर गो तस्करी में शामिल हुए थे। वहीं सीआईए ने आकिब से दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी आरिफ वासी बाईका डंडा रोजका और आमीन वासी पंचगांव तावडू को नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वीरवार को चौथे आरोपी कृष्ण वासी जुनाचा कला अलवर राजस्थान को तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वीरवार को आरोपी कृष्ण, आरिफ व अमीन को न्यायालय में पेश किया, जहां तीनों को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं आरोपी आकिब से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed