फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police hit the youth with a stick at Sirsi booth in Bhiwani, broken leg bone

Haryana Panchayat Election: भिवानी में सिरसी बूथ पर पुलिस ने युवक को मारा डंडा, पैर की हड्डी टूटी

Sun, 30 Oct 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 10:52 PM IST
सार

पहचान पत्र दिखाने को लेकर एक युवक व एक पुलिसकर्मी में विवाद हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन
Police hit the youth with a stick at Sirsi booth in Bhiwani, broken leg bone
अस्पताल में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के बहल क्षेत्र के गांव सिरसी के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहचान पत्र दिखाने को लेकर एक युवक व एक पुलिसकर्मी में विवाद हो गया। पुलिस कर्मी ने फोन कर थाने से पुलिस बुला ली। जिसके बाद मतदान केंद्र में भगदड़ मच गई और एक पुलिस कर्मी ने प्रदीप नामक युवक पर डंडे बरसा दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसके बाएं पैर की हड्डी टूटने पर उसका सोमवार को ऑपरेशन होगा। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में भर्ती गांव सिरसी निवासी प्रदीप (36) ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ गांव के बूथ पर मतदान करने के लिए दोपहर के समय गया था। करीब सवा एक बजे मतदान केंद्र पर वोट डालकर कक्ष से बाहर आया था कि इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिस कर्मी ने उस पर डंडे बरसा दिए। वह भागने लगा तो पुलिस कर्मी ने उसका पीछा कर डंडे मारे, जिसकी वजह से नीचे गिर गया। जमीन पर पड़े होने के बाद भी डंडे बरसा दिए। जिससे उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: चौटाला परिवार के युवराजों में नहीं होगी चुनाव की जंग, बिजली मंत्री के बेटे गगनदीप का नामांकन रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसे नहीं पता कि वहां क्या हुआ था, वह तो मतदान कर कक्ष से बाहर आया था कि अचानक उस पर पुलिस कर्मी टूट पड़ा। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक मतदान केंद्र से भागते समय गिरा था। हो सकता उससे उसे चोट लगी हो, यह एक जांच का विषय है। जैसा भी मामला सामने आएगा वैसी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed