{"_id":"63cec62baebc9d02906c4f81","slug":"police-filed-a-case-against-four-in-the-case-of-illegal-mining-of-gypsum-in-titani-bhiwani-news-hsr6531366134-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टिटानी में जिप्सम के अवैध खनन मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टिटानी में जिप्सम के अवैध खनन मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन
भिवानी। गांव टिटानी में जिप्सम के अवैैैध खनन मामले में जूईकलां पुलिस थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें चार नामजद लोगों के खिलाफ अवैध खनन पर केस दर्ज हुआ है। खनन विभाग ने एक फर्म मालिक सहित चार आरोपियों पर एक करोड़ छह लाख सात हजार 960 रुपये जुर्माना भी लगाया था।
जूईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 28 नवंबर की रात नौ बजे गुप्त सूचना के आधार पर गांव टिटानी में अवैध खनन को लेकर खान एवं भू विज्ञान विभाग की टीम ने पुलिस के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एक ट्रक जिसमें जिप्सम भरा हुआ मिला। टिटानी नहर के पास ट्रक चालक टीम को देखकर ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक में भरे जिप्सम का कोई बिल व ई रवाना नहीं था। इस दौरान टीम ने अवैध खनन में प्रयोग हो रही मशीन और डंपर व ट्रक को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद कुसुंभी मोड़ देवसर के समीप श्री विनायक इंटरप्राइजिज का स्टॉक जांचा। जांच के दौरान जिप्सम के स्टॉक की लंबाई 388 फुट और चौड़ाई 345 फुट के अलावा 4.5 फुट गहराई पाई गई। इसके अनुसार धरातल पर 24094 मीट्रिक टन जिप्सम का स्टॉक पाया गया। ई खान पोर्टल को चेक किया। जिसमें 15.051.65 मीट्रिक टन स्टॉक दर्शाया गया था। इस प्रकार 9041 मीट्रिक टन जिप्सम का स्टॉक पोर्टल पर दशाए गए स्टॉक से अधिक पाया गया। जिस पर फर्म के संचालक पवन सिंह पर अवैध स्टॉक की रायल्टी कीमत और जुर्माना की 33 लाख 54 हजार 760 रुपये जमा कराने का नोटिस दिया गया। जिस पर न पवन सिंह ने न जुर्माना भरा न स्पष्टीकरण दिया। उधर गांव टिटानी में जिप्सम अवैध खनन में मंजीत, मोहित निवासी टिटानी व शिम्भू वासी हेतमपुरा के खिलाफ भी अवैध खान मामले में केस दर्ज हुआ है। ये अवैध रूप से जिप्सम का खनन करने में आरोपी हैं। टीम की जांच में आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर भाग खड़े हो गए थे। जिप्सम की अवैध खनन में बरामद हुए माल की पैमाइश भी टीम ने कराई थी। जिसके आधार पर आरोपियों पर खनिज की रायल्टी की कीमत के हिसाब से 72 लाख 53 हजार 200 रुपये जुर्माना लगाया था। गांव टिटानी निवासी जोगेंद्रजीत ने अधिकारियों को बताया था कि अक्तूबर 2022 में अपनी जमीन जिप्सम निकालने के लिए हेतमपुरा निवासी शिम्भू को दी थी। मंजीत ने शिम्भू के साथ जिप्सम निकालने का इकरारनामा भी कराया था। जिसमें पांच लाख 35 हजार रुपये पर प्रति किला के हिसाब से दो एकड़ जमीन में जिप्सम निकालने का सौदा तय हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन कर राजस्व चोरी का भी केस दर्ज किया है। इस संबंध में जूईकलां पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान यादव ने बताया की खनन अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।