{"_id":"578394554f1c1b107a13d71a","slug":"police-cheking-roadwayes-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड परिसर में चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड परिसर में चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में हुई वारदातों के मद्देनजर सिटी पुलिस ने सोमवार दोपहर बस स्टैंड परिसर पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। सिटी थाने की पांच सदस्यीय टीम ने करीब एक घंटे तक बूथों व बसों में यात्रियों के सामान की जांच की। हालांकि इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। दोपहर बाद बस स्टैंड परिसर पर पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाकर बसों में संदिग्ध सामान की जांच की।
सिटी थाना प्रभारी भूदेव सिंह ने बताया कि एसपी प्रतीक्षा गोदारा व डीएसपी सुरेश हुड्डा के आदेशों पर सोमवार को पुलिस की पांच सदस्यीय टीम को बस स्टैंड का निरीक्षण करने भेजा गया। वहीं, टीम सदस्य धर्मबीर सिंह ने बताया कि बसों में गैस सिलेंडर, ज्वलनशील व विस्फोटक सामग्री, लावारिस वस्तुओं आदि की खोज के लिए टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था।