फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrested six accused in Rinku murder case

रिंकू हत्याकांड: पुलिस ने गिरफ्तार किए 6 आरोपी, सिर मुंडवाकर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Sat, 13 Dec 2025 09:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 09:53 PM IST
सार

रिंकू हत्याकांड में पुलिस ने छह आऱोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पांच दिसंबर की रात को आरोपियों ने रिंकू पर हमला किया था। 

विज्ञापन
Police arrested six accused in Rinku murder case
रिंकू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव धनाना में एक महिला के साथ तीन साल पहले सहमति संबंध में रह रहे रिंकू जांगड़ा की हत्या मामले में सीआईए द्वितीय की टीम ने शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन छात्र हैं। पुलिस ने इन सभी को सिर मुंडवाकर न्यायालय में पेश किया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में गुरुग्राम के जिम ट्रेनर राहुल (22) निवासी उखलचना, कोंट (झज्जर), बीए द्वितीय वर्ष के छात्र नवदीप कॉलोनी, हिसार निवासी हर्ष (22), भिवानी जिले के धनाना निवासी विक्की उर्फ सरदार (24), गांव तालू निवासी बीए फाइनल के छात्र पंकज (21), खेड़ी दौलतपुर निवासी संदीप उर्फ गोलू और पाबड़ा, हिसार निवासी विक्रम (20) को गिरफ्तार किया है। विक्रम बवानीखेड़ा में हेयर सेलून की दुकान पर काम करता है। संदीप उर्फ गोलू के खिलाफ बवानीखेड़ा पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम व लड़ाई-झगड़े के दो केस दर्ज हैं। वह हांसी में आईटीआई का छात्र है।

विज्ञापन

2022 में महिला के साथ सहमति संबंध में रहा था रिंकू

कुंगड़ निवासी महिला 2022 में कुछ दिनों के लिए रिंकू के साथ सहमति संबंध में रही थी। इस वजह से उसका भाई रिंकू से रंजिश रखता था। महिला पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। फिलहाल वह रिंकू के साथ नहीं रह रही। आरोपियों के साथ रिंकू के परिवार का पहले भी न्यायालय में मामला चल रहा था। झज्जर कोर्ट में पेशी के दौरान भी आरोपियों के साथ रिंकू का आमना-सामना हुआ था। इसी के चलते सुनियोजित तरीके से रिंकू की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। 

इस मामले में मुंढाल पुलिस चौकी में धनाना निवासी संजय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि भाई रिंकू जांगड़ा पांच दिसंबर की रात अपने दोस्त सुनील उर्फ सोनू के घर खाना खा रहा था। उसी समय गांव के ही युवक विक्की घणघस ने कॉल कर किसी काम के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया। उस वक्त सोनू ने उसे रोक दिया। खाना खाने के बाद रिंकू अपने घर चला गया। कुछ देर बाद फिर विक्की ने उसे फोन किया तो वह बाहर चला गया। इसके बाद विक्की उसे गांव के मंदिर के पास से बाइक पर बैठाकर धनाना से गांव बडेसरा जाने वाले मोड़ पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से ही झज्जर जिले के गांव कोंट निवासी राहुल अपने पांच-छह साथियों के साथ खड़ा था। उन्होंने रिंकू पर रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान छह दिसंबर की देर रात रिंकू ने दम तोड़ दिया था।

रिंकू हत्या मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में सात आरोपियों के नाम सामने आए हैं। रिंकू शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रहा था। इसी के चलते आरोपी रिंकू के साथ रंजिश रखते थे। सभी आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed