फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police arrested, ganja, criminal injured

मुठभेड़ में 60 लाख का गांजा पकड़ा, पुलिस की गोली से बदमाश घायल

Fri, 26 Feb 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
police arrested, ganja, criminal injured
सीआईए टू द्वारा नशे की खेप के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ट्रैवलिंग गाड़ी में 3.20 क्विंटल गांजा भरकर सप्लाई किया जा रहा था। बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के बाद सीआईए द्वितीय टीम ने नाकेबंदी कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस कर्मचारियों को ही कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने टीम मादक पदार्थ तस्करों की गाड़ी का पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की बाजू में गोली लगी। पुलिस ने चालक व उसमें सवार एक अन्य को काबू किया। गोली लगने से घायल बदमाश को आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया गया। गाड़ी की जांच की तो उसमें गांजा से भरे 144 बैग मिले। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

मुठभेड़ की वारदात बुधवार देर रात करीब तीन बजे की है। सीआईए द्वितीय टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान को सूचना मिली कि नशा तस्कर बड़ी मात्रा में आज मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले हैं। जिसके बाद इंस्पेक्टर श्रीभगवान के नेतृत्व में टीम ने रात को मुंढाल ओवरब्रिज के पास नाका लगाया। इसी दौरान एक ट्रैवलिंग एजेंसी की मिनी बस आती दिखी। टीम ने उसे रोकने का इशारा किया तो अचानक से गाड़ी चालक ने गाड़ी पुलिस कर्मियों की ओर करते हुए दौड़ा दी। सड़क पर खड़े पुलिस कर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में टीम ने गाड़ी का पीछा किया। ड्राइवर सीट के पीछे बैठे एक बदमाश ने शीशा खोल पुलिस कर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिससे एक गोली बदमाश की बाजू में लगी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर कर काबू किया। आरोपियों की पहचान हिसार जिले के गांव लाडवा वासी प्रदीप और खेरी वासी अजय के रूप में हुई। प्रदीप गाड़ी चला रहा था और अजय गोली चला रहा था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश-आंध्र प्रदेश बॉर्डर से गांजा लेकर 15 दिन में भिवानी पहुंचे बदमाश
प्राथमिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया वे 15 दिन पहले मध्य प्रदेश-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर गए थे, जहां से यह गांजा लेकर आ रहे हैं। ट्रैवलिंग गाड़ी होने के कारण किसी ने नहीं रोका। कुछ बदमाशों ने ट्रैवलिंग गाड़ी को तख्त के माध्यम से ऐसी सेटिंग की हुई थी कि पता ही नहीं लग रहा था कि गाड़ी में गांजा से भरे 144 बैग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में होगा खुलासा, कौन मंगवाता था और कहां-कहां सप्लाई होनी थी गांजा
भिवानी जिले के युवा भी नशे की दलदल में फंसे हुए हैं। अब दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद ही खुलासा होगा कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा किसने मंगवाया है और कहां-कहां सप्लाई होना था। नशे की इतनी खेप है तो इस खेल में हिस्सेदार भी काफी होंगे। कुछ बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भिवानी और आसपास के जिलों में यह गांजा सप्लाई होनी थी।

वर्जन ----
तीन क्विंटल 20 किलो और 152 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। बदमाशों ने पुलिस टीम को ही कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिस कर्मी कूदकर जान बचाने में कामयाब रहे। उक्त बदमाशों ने गोली भी चलाई। जवाबी फायरिंग में एक युवक अजय की बाजू में गोली लगी है। आंध्र प्रदेश-मध्य प्रदेश बॉर्डर से यह गांजा लाए बता रहे हैं। अभी जांच में सामने आएगा कि कहां सप्लाई किया जाना था, किसने मंगवाया।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed