फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrested a smuggler with 17.3 kg of poppy husk.

Bhiwani News: पुलिस ने 17.3 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a smuggler with 17.3 kg of poppy husk.
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस
भिवानी। नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत भिवानी पुलिस ने लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ की मदद से 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशे की यह खेप राजस्थान के भीलवाड़ा रूट से भिवानी लाई जा रही थी। नशा तस्कर को कितलाना टोल से कुछ दूर पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में गांव प्रहलादगढ़ निवासी राज सिंह को आइशर कैंटर सहित पकड़ा है।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के एसआई सतीश कुमार की अगुवाई में टीम को निमड़ीवाली के पास एक आइशर कैंटर में डोडा पोस्त लाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंटर को रोका और 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी राज सिंह पर पहले भी सदर थाना में नशा तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर यह पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है कि नशा कहां से लाया गया और इसे भिवानी में किन स्थानों पर बेचा जाना था।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि भिवानी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान भी चला रही है। किसी के पास नशा तस्करी की सूचना हो तो वह नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed