फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrested 108 accused in various cases in three months

Bhiwani News: पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन माह में पकड़े 108 आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 108 accused in various cases in three months
भिवानी। जिला पुलिस ने जनवरी से मार्च तक तीन माह में अवैध हथियार, नशीले पदार्थो, अवैध शराब बेचने वालों, सट्टा खेलने वाले कुल 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन माह में शस्त्र अधिनियम के तहत बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हथियार रखने वाले 17 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 33 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने जुआ एवं सट्टा खेलने वालों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सात मामले दर्ज किए हैं। दर्ज मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पुलिस को 91,840 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

हथियार बरामदगी का विवरण :
अवैध पिस्तौल : 22
रिवाॅल्वर : 01
बंदूक : 01
कारतूस : 33

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 15 मामले दर्ज किए है। इनमें 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद नशीले पदार्थ ::
गांजा : 73 किलो 626 ग्राम
हेरोइन : 52 ग्राम 310 मिलीग्राम
स्मैक : 09 ग्राम
चरस : 03 किलो 380 ग्राम
--------------------------------------------


पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 27 मामले दर्ज किए है। दर्ज मामलों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद अवैध शराब :
देसी शराब : 1,133 बोतल
अंग्रेजी शराब : 178 बोतल
बीयर : 992

वहीं पुलिस ने 263 किलो लाहन व कुल 40 बोतल अवैध शराब कच्ची बरामद की है। साथ ही, तीन अवैध शराब की भट्टी को भी पकड़ा है।
---------------------------------

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध हथियार, नशा बेचने वाले, अवैध शराब रखने वाले व सट्टा खेलने वाले आरोपियों के लिए जिला पुलिस में कोई जगह नहीं है। पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी प्रबंधक थाना और चौकी इंचार्ज उनके क्षेत्र में हैं। ऐसे अपराध करने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने वही ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ व सट्टा खेलने, अवैध शराब बेचने या अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, 01664-242744, 8814011461 पर तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed