फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Plumber died due to being buried in a pit in Bhiwani

Bhiwani: नल के लिए साढ़े छह फुट का गड्ढा खोल अंदर उतरा, नीचे दबने से हुई प्लंबर की मौत

Wed, 05 Oct 2022 02:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 02:12 AM IST
सार

मोबाइल फोन व चप्पल गड्ढे के बाहर मिली तो परिजनों ने खोदाई कर कई घंटे बाद शव निकाला। बवानीखेड़ा पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Plumber died due to being buried in a pit in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बलियाली में नल के लिए गड्ढा खुदाई कर उसके अंदर उतरे एक प्लंबर की मिट्टी खिसककर नीचे दबने से मौत हो गई। कई घंटों बाद परिजनों को गड्ढे के बाहर मृतक के मोबाइल फोन और चप्पलों से अंदाजा हुआ तो मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला। बवानीखेड़ा पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।

विज्ञापन


गांव बलियाली निवासी 45 वर्षीय रामफल सोमवार की शाम को गांव में ही एक घर के समीप नल लगाने के लिए करीब साढ़े छह फुट गड्ढे की खुदाई कर रहा था। खुदाई के बाद उसने अपनी चप्पल और मोबाइल फोन गड्ढ़े के बाहर रख दिया और फिर गड्ढे के अंदर उतर गया। मकान के निकट ही पंचायत भवन निर्माण के दौरान मिट्टी की भरती कराई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर खापों ने भरी हुंकार, 20 सदस्यों की कमेटी बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


भरती की मिट्टी उस गड्ढे के अंदर खिसक गई। जिससे अंदर काम कर रहा प्लंबर नीचे दब गया। कई घंटे बाद शाम को जब प्लंबर घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशते हुए पहुंचे। गड्ढे के बाहर रामफल का मोबाइल और चप्पल निकली देखकर परिजनों को गड्ढे में दबने का अंदेशा हुआ तो फिर गड्ढे की मिट्टी निकलवाई।

जिसके नीचे दबे रामफल की मौत हो चुकी थी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई अमित कुमार ने बताया कि मृतक रामफल के बेटे समुंदर के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। मृतक दो बच्चों का पिता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed