फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players showed their strength in Junior Athletics Championship

Bhiwani News: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 09 Sep 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Junior Athletics Championship
भिवानी में बवानीखेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभागी बच्चों क
बवानी खेड़ा। दादी गौरी खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में लड़के व लड़कियों की अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 व अंडर-20 आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें जिला भर के हजारों खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश ओड ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत बड़ा महत्व है। खेलों से ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक धर्मेंद्र बल्हारा ने बताया कि लड़कों की अंडर-18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम व ललित द्वितीय रहे। अंडर-18 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हैप्पी प्रथम रहे। अंडर-20 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अरदीप कुमार प्रथम, तुशार द्वितीय व प्रवेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार लड़कियों की अंडर-18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंकुश्ता प्रथम, अंजू द्वितीय व भारती तृतीय रही। अंडर 20 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, तन्नु द्वितीय रही। लड़कियों की लांग जंप में अंडर-16 आयु वर्ग में भूमिका प्रथम, संजना द्वितीय व हरिता तृतीय रही। अंडर-18 आयु वर्ग की लांग जंप में अंकुश प्रथम, रीतू द्वितीय व निशू तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कैप्टन रामधारी खरक, डाॅ. मुकेश, विक्रम सिंह फौजी, राकेश बल्हारा, देवेंद्र शर्मा डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed