फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players from nine states did horse riding

Bhiwani News: नौ राज्यों के खिलाड़ियों ने की घुड़सवारी

Wed, 22 May 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Players from nine states did horse riding
भानगढ़ में घुडसवारी  खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते घुडसवार।
भिवानी। भिवानी घुड़सवारी खेल संघ के उपाध्यक्ष और राव स्टड फार्म के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में भानगढ़ गांव में प्रथम नॉर्थ इंडिया घुड़सवारी खेल रेवाल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नौ राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे प्रतिभागियों को मोटरसाइकिल, स्कूटी, साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए यादव ने 15 से 21 मई तक खिलाड़ियों और घोड़ों के रहन-सहन, खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था कर राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान की सुविधा दिलाई। हरियाणा घुड़सवारी खेल संघ, इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य कर्नल राजपाल सिंह अहलूवालिया ने रेवाल चाल की इवेंट को राज्य खेल विभाग में शामिल करवाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

जल्द ही राज्य स्तरीय रेवाल चाल प्रतियोगिता को कोड ऑफ पॉइंट के हिसाब से हरियाणा घुड़सवारी खेल संघ भी आयोजित करवाएगा ताकि यह इवेंट राष्ट्रीय खेलों में शामिल हो सके और घुड़सवारी खेल को बढ़ावा मिल सके। भिवानी घुड़सवारी खेल संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और एनआईएस कोच सुरेश वीर जांगड़ा ने बताया कि भानगढ़ गांव घुड़सवारी खेलों का हब बनता जा रहा है। इससे पहले इस गांव में एक अप्रैल को प्रथम हरियाणा राज्य स्तरीय घुड़सवारी खेल प्रतियोगिता भी हो चुकी है। इसमें घुड़सवारी खेल की ओलंपिक इवेंट नेजाबाजी और जंपिंग इवेंट भी कार्रवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed