फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players demonstrated against the abolition of sports quota in jobs in Haryana

हरियाणा: नौकरियों में खेल कोटा खत्म करने पर बिफरे खिलाड़ी, ओलंपिक पदक विजेता बिजेंद्र के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2022 12:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 12:19 AM IST
सार

द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश कोच के अलावा अन्य कोच और खिलाड़ी प्रदर्शन में शामिल हुए। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इसका समर्थन किया।

विज्ञापन
Players demonstrated against the abolition of sports quota in jobs in Haryana
खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में में ए, बी व सी ग्रेड की नौकरियों में खेल कोटा खत्म किए जाने के विरोध में सोमवार को ओलंपिक पदक विजेता बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कोच सड़क पर उतरे और भिवानी शहर में प्रदर्शन किया। विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया।

विज्ञापन


खिलाड़ियों और कोचों ने नौकरियों में तीन फीसदी खेल कोटा फिर से बहाल करने और इसे तीन से छह प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की। शहर में प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपा गया। 2008 बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक जीतने वाले मुक्केबाज बिजेंद्र सिंह ने सरकार से खेल कोटा फिर से बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


इससे पहले पुराना बस स्टैंड पर सभी खिलाड़ी और कोच एकत्रित हुए। वहां से सभी जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज बिजेंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की तरह खिलाड़ियों का भी हक मार रही है और जब से खिलाड़ियों का नौकरियों में कोटा था तो कई खिलाड़ी मेडल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पूरे भारत वर्ष में हर गेम में हरियाणा के खिलाड़ी अव्वल रहते हैं। इसमें अगर कोटा खत्म होता है तो खिलाड़ियों का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा कि यदि खेल कोटा बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसके बाद राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 

खिलाड़ियों में निराशा फैलेगी : जगदीश
द्रोणाचार्य अवॉडी जगदीश सिंह व संजय श्योराण कोच ने कहा कि अगर सरकार नौकरियों में कोटा बहाल नहीं करती है तो खिलाड़ियों में निराशा की भावना फैल जाएगी। वे अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान व कांग्रेस नेता संदीप सिंह तंवर ने कहा कि वे कंधे से कंधा मिलाकर खिलाड़ियों का साथ देंगे और तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक सरकार यह कोटा बहाल नहीं कर देती।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों साई हॉस्टल भिवानी की सीट कम कर दी थी और खिलाड़ियों ने संघर्ष किया तो सीट दोबारा बहाल की गई। अब खिलाड़ियों का संघर्ष तब खत्म होगा, जब कोटा तीन से छह प्रतिशत तक न बढ़ा दिया जाए। प्रदर्शन संयुक्त खेल मोर्चा और विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों ने मिलकर किया। लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा।


इस मौके पर संयुक्त खेल मोर्चा के प्रधान विनोद पहलवान, पद्म सिंह राठी, राजबीर फरटिया, फ्रूटी कोच, सुखबीर कोच, कैलाश गिल कोच, भूपेंद्र कोच, जगदीश एथलेटिक कोच, बिरेंद्र किरोड़ी, सुरेंद्र पहलवान, नीतू बॉक्सर, साक्षी, पूजा, तमन्ना, रामअवतार आर्य, सुंदर पहलवान, आशीष बेनिवाल, किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश, बलबीर सिंह बजाड़, गंगाराम श्योराण, धीरज अखरिया, अपूर्व यादव, दलिप सांगवान, अनिल शेषमा, देशमुख दादरवाल, जोग तालु, प्रदीप गुजरानी, प्रिया ग्रेवाल आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed