{"_id":"67114c961a2d2e4b660e4c97","slug":"plant-trees-instead-of-burning-firecrackers-on-diwali-triveni-baba-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124475-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पटाखे जलाने के बजाय पौधरोपण करें : त्रिवेणी बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर पटाखे जलाने के बजाय पौधरोपण करें : त्रिवेणी बाबा
Thu, 17 Oct 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाल भवन स्कूल में बच्चों के साथ त्रिवेणी रोपित करते त्रिवेणी बाबा।
भिवानी। दीपावली का त्योहार भारत का सबसे अधिक श्रद्धा एवं उल्लास से मनाए जाने वाला त्योहार है। उल्लास एवं श्रद्धा के प्रतीक दीपावली पर्व को पर्यावरण के लिए हानिकारक न बनाएं और दीप जलाकर व पौधरोपण कर दीपावली का पर्व मनाए। यह बात त्रिवेणी बाबा ने पब्लिक स्कूल बाल भवन में त्रिवेणी रोपित करने के उपरांत कही।
उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखों की जगह पौधे लगाकर हम पर्यावरण को सुधार सकते हैं और प्रदूषण को कम कर सकते हैं। इस बार दीपावली पर कुछ नए पौधे लगाएं, जैसे तुलसी, नीम, पीपल, या फूलों के पौधे। यह त्योहार मनाने का एक सुंदर और अर्थपूर्ण तरीका है, जो प्रकृति और मानवता दोनों के लिए लाभकारी है। इस अवसर पर छात्रों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ सदस्यों व सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा, चंद्रमोहन मौजूद रहे।