फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pistol, rupee, theft

बंद मकान से पिस्तौल और 60 हजार रुपये चोरी

Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
pistol, rupee, theft
03 फोटो उत्तम नगर कॉलोनी के बंद मकान में नकदी चोरी व बिखरे सामान की जानकारी देता मकान मालिक सैनिक अ? - फोटो : Bhiwani
लोहारू रोड उत्तम नगर कॉलोनी में एक सैनिक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना डाला। चोर मकान के अंदर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और मेन गेट सहित अंदर दो कमरों के ताले सरिये की सहायता से चटका डाले। चोरों ने लॉकर भी तोड़ दिया और अंदर रखी एक लाइसेंसी रिवाल्वर सहित 14 जिंदा कारतूस ले उड़े। चोर मकान के अंदर करीब 60 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती घरेलू सामान भी ले उड़े। गनीमत यह रही कि चोर मकान के अंदर रखे करीब दस लाख कीमत के गहनों तक नहीं पहुंच पाए। जिससे गहने बच गए। चोरी की इस वारदात का राज ड्यूटी से देर रात घर लौटे सैनिक के आने के बाद खुला। रात को ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार सुबह मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

लोहारू रोड उत्तम नगर कॉलोनी निवासी अजयपाल सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना के फतेहगढ़ सेंटर में बतौर हवलदार तैनात है। मकान में उसकी पत्नी सुनीता व उसके तीन बच्चे दो लड़की व एक लड़का यहां रहते हैं। गत 28 नवंबर को उसकी पत्नी बीमारी का उपचार कराने के लिए अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से मकान बंद था। सोमवार देर रात को फतेहगढ़ सेंटर से वह अपने मकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अजयपाल ने बताया कि बच्चों की गुल्लक को भी चोरों ने नहीं बख्शा। उसकी पत्नी का मायके जाने के बाद वहां ऑपरेशन हुआ है। इसी वजह से उसकी पत्नी अभी तक वहां मायके में ही है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ी वारदात
सर्दी अपने चरम पर है। सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदातें भी बढ़ रही है। पिछले करीब दो माह में बड़ी चोरी की अनेक वारदात सामने आ चुकी है। पुलिस अधिकारी रात्रिगश्त बढ़ाने की बात कह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही चोरी की प्रमुख वारदात
- 22 दिसंबर : ढिगावा मंडी में बालाजी मंदिर में दानपात्र चोरी। करीब 40 से 45 हजार रुपये की नकदी होने के अनुमान।
- 21 दिसंबर : दादरी गेट क्षेत्र में कृष्ण कुमार के मेडिकल स्टोर से करीब 40 हजार रुपये की नकदी व 60 हजार रुपये की दवाई चोरी।
- 12 नवंबर : दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे रहने वाले ऑटो चालक मुकेश के घर से करीब डेढ़ लाख के आभूषण व नकदी चोरी
- 15 नवंबर विद्यानगर में बिजली निगम कर्मचारी रमेश के घर से करीब 15 लाख के आभूषण और नकदी चोरी
- 03 नवंबर : गांव झुल्ली में ग्रामीण राजेश को गोली मार सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
- 31 अक्तूबर : परचून व्यापारी संजय सिंगला के घर से 15 तोले सोना, एक लाख की चांदी और करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी
- 31 अक्तूबर : बवानीखेड़ा के वार्ड 11 में अमित कुमार के घर से नकदी और आभूषण चोरी
- 23 अक्तूबर : पुरानी अनाजमंडी गली गोकलचंद आर्य वासी मोबाइल दुकानदार अमित के घर से चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी
- 25 अक्तूबर : जूई कलां गांव में किसान संदीप के मकान से करीब दो लाख की चोरी
- 20 अक्तूबर : बालाजी कॉलोनी शास्त्री नगर आर्मी जवान विक्रम के घर करीब 10 लाख की चोरी
- 19 अक्तूबर : जैन चौक चौकी क्षेत्र की हनुमान ढाणी सैनी धर्मशाला के नजदीक महेंद्र हलवाई के घर से लाखों के आभूषण चोरी
- 18 अक्तूबर: तिगड़ाना गांव में बंद मकान में चोरी, नकदी और आभूषण चोरी
- 13 अक्तूबर : शांति नगर में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति के घर से करीब 40 हजार की नकदी और ढाई लाख के आभूषण चोरी
- 11 अक्तूबर : गांव पालुवास में प्रवीण के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed