फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pink ration card holders will now get 18 kg wheat instead of 35 kg.

Haryana: गुलाबी राशन कार्डधारकों को अब 35 के बजाय मिलेंगे 18 किलोग्राम गेहूं, 17 किलो मिलेगा मोटा अनाज

Wed, 13 Dec 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2023 11:45 PM IST
सार

गेहूं में 17 किलोग्राम की कटौती की गई है। कार्डधारकों को गेहूं के बदले मोटा अनाज मिलेगा। 

विज्ञापन
Pink ration card holders will now get 18 kg wheat instead of 35 kg.
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाबी राशन कार्ड धारकोंं को मिल रहे 35 किलोग्राम गेहूं में अब 17 किलोग्राम की कटौती कर दी गई है। इन कार्डधारकों को अब गेहूं के बदले 17 किलोग्राम मोटा अनाज के रूप में बाजरा दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इस माह के राशन वितरण से ये निर्णय लागू कर दिया है। नए निर्णय अनुसार बीपीएल कार्ड धारकोंं को परिवार के प्रति सदस्य अब ढाई किलोग्राम बाजरा और ढाई किलोग्राम गेहूं लेना होगा।

विज्ञापन

 

बीपीएल राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति को पांच किलोग्राम गेहूं राशन के रूप में दिया जाता रहा है। अब बाजरा के सरकारी स्टॉक की खपत करने के लिए सरकार राशन डिपो में बाजरा वितरण कर रही है। जिले में हर साल औसतन 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की बिजाई होती है। इस समय गोदाम बाजरा से भरे हुए हैं।

विज्ञापन

 

बता दें कि सरकार पिछले पांच साल से बाजरा की सरकारी खरीद करती आ रही है। सरकार 2500 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद करती है। खरीद के दौरान गोदाम और सरकार के अन्य स्टोर फुल हो जाते हैं। सरकार की योजना है कि बाजरा की अगली फसल आने से पहले इसकी खपत कर गोदाम खाली हो जाए तो बेहतर रहेगा ताकि यह गोदामों में खराब न होने पाए और अगले खरीद सीजन से पहले गोदामों में पर्याप्त जगह भी उपलब्ध हो जाए। जिले में हर साल औसतन चार लाख क्विंटल बाजरे की पैदावार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राशन डिपो के जरिये की जाएगी बाजरा की खपत
सरकार अब राशन डिपो के जरिये बाजरा की खपत कर रही है। इसके तहत बीपीएल, गुलाबी कार्ड कार्ड धारकों को राशन में बाजरा वितरण शुरू कर दिया है। बीपीएल राशन कार्ड में दर्ज प्रति व्यक्ति को ढाई किलोग्राम बाजरा व इतना ही गेहूं दिया जा रहा है। गुलाबी कार्ड धारक को प्रति माह 35 किलोग्राम गेहूं दिया जाता रहा है अब 17 बाजरा व 18 किलोग्राम गेहूं दिया जाने लगा है।


सर्दी में सेहत के लिए गुणकारी है मोटा अनाज
सर्दी के मौसम में बाजरा को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। बाजरा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है। वैसे भी सर्दी के मौसम में बाजरा को काफी पौष्टिक माना जाता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की प्लान है कि फरवरी या मार्च माह तक बाजरा का वितरण किया जाए। उसके बाद मौसम में बदलाव आने पर इसका वितरण बंद कर दिया जाएगा।

सामान्य कार्डधारकों को नहीं मिलेगी सुविधा
सामान्य श्रेणी के एपीएल कार्ड धारकों को सरकार की ओर से राशन दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है जबकि आज से तीन दशक पहले से सामान्य श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को भी राशन डिपो से सस्ते रेट में चीनी, तेल व चावल मिलते थे जो बाद में बंद कर दिए गए।


सरकारी योजना के तहत पात्र राशन कार्डधारकों को बाजरा वितरण शुरू कर दिया है। गुलाबी राशन कार्ड धारकों को अब 35 किलोग्राम गेहूं नहीं मिलेगा। उन्हें 18 गेहूं व 17 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। इसी प्रकार बीपीएल श्रेणी धारकों को भी बाजरा खिलाया जाएगा। कम से कम फरवरी माह तक तो बाजरा वितरण किया जाएगा। बाजरा को मोटा अनाज की श्रेणी में माना जाता है जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी है। -मुकेश कुमार, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed