फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pile of dirt in Dinod Road Ward 18, complained to NAP many times, no diagnosis

दिनोद रोड वार्ड 18 में लगे गंदगी के ढेर, नप को कई बार शिकायत दी, नहीं हुआ निदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pile of dirt in Dinod Road Ward 18, complained to NAP many times, no diagnosis
02 फोटो गंदगी से परेशान वार्ड नंबर 18 के क्षेत्रवासी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिनोद रोड पर वार्ड 18 में गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां पर नगर परिषद का न कोई डंपिंग प्वाइंट है न ही कूड़े का नियमित उठान हो रहा है। जहां तक नजर दौड़ाएं, वहां तक सिर्फ कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। क्षेत्रवासी भी नगर परिषद के समक्ष साफ सफाई व कूड़ा उठान को लेकर कई बार शिकायतें दे चुके हैं, मगर आज तक समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। उक्त वार्ड ही नहीं, शहर के अधिकतर वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

वार्ड 18 की महिला पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि नगर परिषद अधिकारियों से अनुरोध किया, मगर फिर भी गंदगी का उठान नहीं हुआ। दिनोद रोड शास्त्री नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में 50 हजार लोगों की आबादी रह रही है। दिनोद रोड का कुछ हिस्सा वार्ड 18 में भी आता है। वार्ड के इस हिस्से में नगर परिषद की साफ सफाई की कोई व्यवस्था तक नहीं है। न ही यहां नियमित रूप से कूड़े का उठान हो रहा है। लोग घरों से निकलने वाले सूखे कचरे को खुले में डाल रहे हैं, जिसकी वजह से बारिश के मौसम में गंदगी का आलम बना है। वार्ड वासी भी बारिश के बाद कूड़े से उठने वाली बदबू से परेशान हैं। वहीं बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी यहां लगा रहता है। जिसकी वजह से दुकानदारों को भी हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

-------
शहर में रहते हैं मगर गांव से भी बुरे हालात -
हम शहर में रहते हैं, मगर यहां गांव से भी बुरे हालत हैं। दिनोद रोड शास्त्री नगर में सड़क किनारे ही गंदगी के ढेर लगे हैं, जिनका महीनों तक उठान नहीं होता। कई बार हम यहां रोष जता चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारे इलाके में साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू, शास्त्री नगर वासी। -----
नगर परिषद का यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। पूछने पर कहते हैं कि यहां की सफाई ठेकेदार से कराई जा रही है। हमने कभी भी यहां न तो सफाई कर्मचारी देखा, न कूड़ा उठाने यहां कोई आया। खाली प्लाट कूड़े के ढेर से अटे पड़े हैं, जिनकी गंदगी से उठने वाली बदबू से आसपास बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना है।
- राम मिस्त्री, दिनोद रोड का दुकानदार।
-----
दिनोद रोड के दुकानदार भी कूड़ा उठान नहीं होने से काफी परेशान हैं, क्योंकि उनकी दुकानदारी भी चौपट हो गई है। गंदगी पड़ी होने की वजह से यहां बैठना भी दूभर हो गया है। हम नगर परिषद से कई बार मांग कर चुके हैं, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भी हमारे साथ कूड़ा उठान की मांग को लेकर कई बार नप कर्मचारियों से बात कर चुका है, मगर हल नहीं निकला।
- कमल दुकानदार, दिनोद रोड।
---------
बारिश के पानी की निकासी नहीं है, जिस कारण पानी खाली जगह पर जमा हो गया है। जहां पहले से ही कूड़े के ढेर लगे हैं। इस कूड़े से उठने वाली बदबू ने आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वहीं दुकानदार भी कई बार कूड़ा उठान की मांग कर चुके हैं। यहां पर डंपिंग प्वाइंट भी बनाया जाए।
- मास्टर श्याम टेलर, दुकानदार दिनोद रोड।
----------
वर्जन:::
दिनोद रोड शास्त्री नगर वार्ड नंबर 18 में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इस बारे में मैं नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास से कई बार कूड़ा उठान कराने के लिए कह चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यहां न साफ सफाई की कोई व्यवस्था है न ही कूड़ा उठान कराया जा रहा है। सदन की बैठक में भी ये मुद्दा उठाया जाएगा। डंपिंग प्वाइंट के साथ सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था भी कराएंगे।

- अनिल कुमार, महिला पार्षद प्रतिनिधि।
वार्ड नंबर 18 भिवानी।
------------
वर्जन ::::
शहर में जल्द ही सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। जहां संभव हो सकेगा वहां का सफाई का ठेका दिया जाएगा और बाकी जगह नप के कर्मचारियों से सफाई करवाई जाएगी। शहर को सफाई के मामले में बेहतर किया जाएगा।
- भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed