{"_id":"578e1c464f1c1b347fc4b5a6","slug":"pikup-charkhi-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी-लोहारू मुख्य सड़क मार्ग पर गांव हड़ौदा के समीप पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। गांव जेवली निवासी प्रवीन कुमार मंगलवार सुबह अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से दादरी की तरफ आ रहा था। गांव हड़ौदा से थोड़ा आगे पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके तुरंत बाद पिकअप चालक व अन्य राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गर्भवती पूजा की चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जबकि प्रवीन सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।