फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Phased evaluation will be implemented from the re-appear examinations of the board in September: Dr. PV Yadav

बोर्ड की सितंबर की री अपीयर परीक्षाओं से चरणबद्ध मूल्यांकन को पहनाया जाएगा अमलीजामा : डॉ पीवी यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Phased evaluation will be implemented from the re-appear examinations of the board in September: Dr. PV Yadav
बैठक में जानकारी देते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के विस्तृत पाठ्यक्रम, प्रश्र-पत्र डिजाइन, सेंपल पश्न-पत्र एवं विस्तृत मूल्यांकन योजना को तैयार करने के लिए शुक्रवार को अंतिम चरण की बैठक हुई। प्रदेशभर में शिक्षा जगत से जुड़े करीब 50 विषय विशेषज्ञों एवं मुख्य संसाधन व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया। मुख्य संसाधन व्यक्तियों ने विषय विशेषज्ञों के कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने की।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने कहा कि बोर्ड की सितंबर की री अपीयर परीक्षाओं से चरणबद्ध मूल्यांकन को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कार्यक्रम में अंकन योजना को चरणबद्ध तैयार करके बोर्ड की अगली परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से लागू करने पर भी जोर दिया। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आज का अध्यापक कक्षा में विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता के अनुरूप ही पाठ योजना तैयार करके अध्यापन करवाएं ताकि विद्यार्थियों में तर्कशीलता का आधार भी बढ़े जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में इस बात की आवश्यकता महसूस की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सकारात्मक कदम उठा रहा है। पठन-पाठन की क्रिया को ओर अधिक तर्कशील और सरल बनाया जा रहा है। आगामी शैक्षिक सत्र शुरू होने से पूर्व बोर्ड द्वारा पठन पाठन की प्रक्रिया का रोड मैप तैयार कर दिया गया है, जिसे शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार, मुख्य संसाधन व्यक्ति डॉ नवीन कुमार पिपलानी उप निदेशक इंदिरा गांधी युनिवर्सिटी मीरपुर, प्रो. हेमंत लता शर्मा सेवानिवृत विभागाध्यक्ष महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक व सर्व शिक्षा अभियान शिक्षा विभाग पंचकूला से इंदू बाला उप निदेशक एवं विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों के शिक्षाविद उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed