{"_id":"68e2cb019bda08ec04096853","slug":"pharmacist-dies-after-drowning-in-canal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140765-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नहर में डूबने से फार्मासिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नहर में डूबने से फार्मासिस्ट की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के हांसी रोड स्थित नहर में डूबने से रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में अनुबंध के आधार पर फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत अरुण कुमार की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 13 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी अरुण कुमार दो बच्चों के पिता थे और नौकरी की सुरक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। दोपहर करीब दो बजे वह पूजा का सामान नहर में डालने के लिए स्कूटी पर निकले थे। इसी दौरान वह अचानक नहर में डूब गए।
नहर किनारे लकड़ियां काट रहीं महिलाओं ने उन्हें डूबते देखा और राहगीरों को सूचना दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अरुण को नहर से बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया।