फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   PGI should be named after Maharaja Agrasen: Bajrang Garg

महाराजा अग्रसेन के नाम पर बने पीजीआई : बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
PGI should be named after Maharaja Agrasen: Bajrang Garg
भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते बजरंगदास गर्ग।
भिवानी। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सरकार से महाराजा अग्रसेन के नाम पर स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) स्थापित करने की मांग की। उन्होंने हिसार-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन का काम शुरू करने और महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

वीरवार को अशोका रोड स्थित पवन बुवानीवाला के आवास पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गर्ग ने कहा कि भिवानी समेत पश्चिमी हरियाणा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में पीजीआई बनने से सिरसा, फतेहाबाद और आसपास के जिलों के अलावा पंजाब व राजस्थान के लाखों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। बैठक में अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ, उपप्रधान अजय गोयल, सीताराम अग्रवाल, जनसेवा स्कूल प्रधान बजरंग गर्ग, गोपाल दास कुमारी वाला, रामचंद्र सिंगला, सुरेश कागजी, अनाज मंडी प्रधान बजरंग बहलिया, जय नंद सिंगला और प्रदेश सचिव राजेंद्र बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिसार-सिरसा रेल लाइन को मंजूरी के बाद भी काम शुरू नहीं
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार हिसार-फतेहाबाद-सिरसा को रेल लाइन से जोड़ने का काम तुरंत शुरू करना चाहिए। केंद्र सरकार के वार्षिक बजट में करीब 93 किलोमीटर लंबी हिसार-सिरसा रेल लाइन को मंजूरी दिए जाने के बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। इससे वैश्य समाज सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। रेल लाइन बनने से हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के बीच व्यापार, उद्योग, कृषि और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए
गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार को महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करना चाहिए। आज देश को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। समाज के सक्षम लोग जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं तो सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


25 अक्तूबर को अग्रोहा धाम में लगेगा वार्षिक मेला
बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्तूबर को होने वाला वार्षिक मेला हर दृष्टि से ऐतिहासिक होगा जिसमें देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला ने कहा कि भिवानी जिले से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की धर्मनगरी है और वैश्य समाज की गहरी आस्था इससे जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed