फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Petrol pumps will be closed at 6 am today

आज सुबह छह बजे बंद हो जाएंगे पेट्रोल पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Petrol pumps will be closed at 6 am today
भिवानी। पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर 15 नवंबर सुबह छह बजे से 16 नवंबर सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। शहर के दो सीएनजी पंप भी इस हड़ताल के कारण 24 घंटे बंद ही रहेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसका असर रविवार को देखने को भी मिला। वाहन चालक पंपों पर तेल डलवाने के लिए लाइन में लगे नजर आए। वहीं सीएनजी पंप पर तो एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी लाइन नजर आई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों की यूनियन ने पूरे प्रदेश में 24 घंटे की हड़ताल का फैसला लिया है। जिन लोगों को 15 नवंबर को कहीं जाना है या जो व्यावसायिक वाहन हैं वे उन्हें वाहनों में तेल डलवाने के लिए रविवार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सीएनजी पंपों से कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रात को कई वाहन चालक पंप पर ही सोए
शहर में अनाजमंडी और हांसी रोड पर प्रेमनगर के पास सीएनजी पंप हैं। दोनों पर ही सुबह पांच बजे से गैस भरी जानी शुरू होती है। सोमवार को हड़ताल होने के चलते सीएनजी डलवाने के लिए शनिवार रात को लोग पेट्रोल पंपों पर ही लाइन लगा कर सो गए। ताकि सुबह होते ही उन्हें सीएनजी मिल सके। अब मंगलवार सुबह छह बजे के बाद ही लोगों को सीएनजी और पेट्रोल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed