फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Person found dead on Tosham-Khan road

Bhiwani News: तोशाम-खानक मार्ग पर लावारिस हालत में मृत मिला व्यक्ति, सड़क हादसे में मौत की आशंका

Thu, 14 Mar 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Person found dead on Tosham-Khan road
भिवानी। तोशाम-खानक मार्ग पर लावारिस हालत में एक व्यक्ति का शव तोशाम पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे में मौत का है। वहीं मृतक के भाई ने पेट और सिर में चोट के निशान बताए हैं और उसके भाई की मौत की असल वजह उसके भाई के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली महिला व अन्य को बताया।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दिए बयान में खानक निवासी विनोद ने बताया कि वे चार भाई और एक बहन हैं। बड़ा हंसराज, अशोक वह खुद और छोटा सुरेश व मीना। सभी शादीशुदा हैं। हंसराज की शादी करीब 25 साल पहले राजस्थल निवासी रानी के साथ हुई थी। पिछले दस साल से रानी अपने बेटे के साथ मायके रहती है। हंसराज करीब आठ साल से आशा खानक के साथ रिलेशनशिप में रहता था। आशा के दो लड़की हैं और दोनों ही शादीशुदा हैं। आशा कभी खानक तो कभी तोशाम रहती हैं। गत मंगलवार शाम छह बजे हंसराज उसके पास खानक आया। उसके हाथ में थैला था, जिसमें उसके कपड़े थे।
विज्ञापन

हंसराज ने बताया कि आशा ने उसके साथ झगड़ा कर दिया है। उसने कहा कि खानक में रुक जाओ तो हंसराज ने कहा कि आशा के पास जाऊंगा। करीब रात 11 बजे मीना का फोन आया कि मुझे सुशील वासी खरकड़ी सोहान घर आकर सूचना दी कि हंसराज शराब पीकर खानक तोशाम रोड पर पड़ा है। जिस सूचना पर विनोद और उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। हंसराज के पेट और सिर पर चोट के निशान थे और उसे इलाज के लिए तोशाम सीएचसी ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद का भाई की मौत पर पोस्टमार्टम कराकर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत सड़क हादसे से लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed