फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   person died in road accident

Bhiwani News: काम से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Tue, 03 Sep 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
person died in road accident
भिवानी। गांव तालू में शराब ठेके के पास काम से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एंबुलेंस से उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार शाम का है।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने शव का सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव तालू निवासी रोहताश ने सदर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई 49 वर्षीय सत्यवान रविवार शाम किसी कार्य से बाहर गया था। जब वह शाम को घर लौट रहा था तो गांव के समीप बने शराब ठेके के पास सड़क पर पैदल जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस से उसके भाई को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई दलबीर ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई रोहताश के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज हुआ है। सत्यवान दो बच्चों का पिता था और गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। घटना से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed