फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People's problems will be raised in the assembly session: Kiran Chaudhary

लोगों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा : किरण चौधरी

Thu, 16 Feb 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
People's problems will be raised in the assembly session: Kiran Chaudhary
 विजेता टीम को सम्मानित करते कांग्रेस विधायक किरण चौधरी। 
तोशाम। मूलभूत सुविधाओं के लिए जब जनता त्रस्त हो जाए तो सरकार के लिए इससे बड़ी नाकामी कोई नहीं है। ये संकेत आने वाले समय के लिए सही नहीं है। उक्त शब्द कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने गांव जैनावास में लोगों को संबोधित करते हुए कही। किरण चौधरी ने कहा कि पाले से किसान की फसल बर्बाद हो चुकी है, जिसका मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। सरकार ने बीपीएल व बुढ़ापा पेंशन के लाखों पात्र लोगों के नाम काट दिए हैं और किसी की आय अधिक तो किसी की जरूरत से कम दिखाकर लोगों के साथ आंकड़ों की बाजीगरी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर सभी सड़कों पर हैं और सरकार के प्रति लोगों में भारी रोष है। किरण चौधरी ने कहा कि लोगों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। किरण चौधरी ने वीरवार को मिरान, जैनावास, दरियापुर, भेरा, संडवा, हसान, बुशान सहित दर्जनभर गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, कुलदीप मनसरबास, पतराम काटिया, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संडवा, राजेश पूनियां ढानीमाहू, कुलबीर हसान, मास्टर शमशेर हसान, अशोक सिंगला, बीडीसी वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, अनील पिलानियां, विनोद हसानियां, रमेश पंघाल, संदीप जाटान सरल, सुनील डाडम, दिनेश मिरान, सतबीर सरपंच थिलोड, सुखबीर पंघाल, पवन जांगड़ा संडवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed