{"_id":"6740fc4d2f6874b82f03ffa4","slug":"people-troubled-by-sewerage-problem-raised-slogans-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-126118-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने की नारेबाजी
Sat, 23 Nov 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में सीवरेज की समस्या को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी।
भिवानी। शहर के वार्ड 3 में राजीव कॉलोनी अंबेडकर भवन गुजरानी रोड के पास सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। पिछले 3 माह से सीवरेज की लाइन ब्लॉक है। जिसके चलते यहां सीवरेज का गंदा पानी गली में जमा हो जाता है और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। परेशान लोगोें ने समस्या को लेकर नारेबाजी की।
काॅलोनी निवासी सोनू प्रताप, बबली, बंटी, शकुंतला, सुमन, मीनाक्षी, प्रमिला, श्यामलाल, सुनीता, स्वीटी, सुरेन्द्र, उर्मिला, सतीश, संजय, कैलाश, कल्याणी, संजय व सतबीर ने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन माह से सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। सीवरेज का गंदा पानी गली में जमा हो जाता है, इस कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। क्षेत्र में सीवरेज पानी जमा हो जाने के कारण मच्छर मक्खी भी पनप गए हैं, जिससे बीमारियां भी फैल गई हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।