फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People ran marathon as part of de-addiction

Bhiwani News: नशामुक्ति के तहत मैराथन में दौड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
People ran marathon as part of de-addiction
मैराथन दौड को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते वाईस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुज्जर।
भिवानी। चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप एवं नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जाट धर्मशाला के सामने स्थित चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के कार्यालय में नशा मुक्त हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा की मुहिम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही राष्ट्र स्तरीय डायमंड जंबूरी में हिस्सा लेकर लौटे रोवर्स का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


ग्रुप लीडर सागर व ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि मुख्यअतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुज्जर ने नशा मुक्त हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा की मुहिम के तहत मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जोकि वैश्य कॉलेज, घंटाघर, हांसी गेट, मुख्य बाजार से होते हुए वापिस कार्यालय पर ही संपन्न हुई। इस दौरान बीते दिनों तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तरीय डायमंड जंबूरी में भाग लेने वाले ग्रुप के चार रोवर्स नितेश कुमार, रोवर विजय कुमार, रोवर विवेक, रोवर हर्ष कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए स्वास्थ्य व फिटनेस को बढ़ावा देना है। मैराथन दौड़ में भाग लेने से हृदय, फेफड़ों और संपूर्ण शरीर की कार्यक्षमता बेहतर होती है। मुख्यअतिथि विजेंद्र बड़गुज्जर ने कहा कि मैराथन दौड़ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। इस दौरान नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी, पार्षद विनोद प्रजापति व एसोसिएट प्रो. अश्विनी सभ्रवाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed