{"_id":"5e35c3bd8ebc3e4b303c91f9","slug":"people-protest-bhiwani-news-rtk540140627","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम नेताजी नगर, हालात गांव से भी बदत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम नेताजी नगर, हालात गांव से भी बदत्तर
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते क्षेत्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
सिटी स्टेशन रोड स्थित नेताजी नगर में पेयजल लाइन डाले जाने व गलियां पक्की न होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। क्षेत्रवासियों ने सीएम विंडो पर भी मामले की शिकायत की मगर उससे भी कोई समाधान नहीं हुआ।
सिटी स्टेशन के पास करीब 20 से 22 साल पहले नेताजी नगर नाम से एक कॉलोनी बनाई गई थी। कॉलोनी का नाम तो नेताजी कॉलोनी रख दिया गया मगर सुविधाओं के नाम का कुछ नहीं दिया। कॉलोनी से निर्माण के इतने वर्षों बाद भी यहां कई गलियां अभी तक पक्की नहीं बनी है। बारिश के दिनों में लोगों का गली से निकलना भी दूभर हो जाता है। क्षेत्रवासी का कहना है कि उन्होंने कई बार उसकी शिकायत संबंधित विभाग से भी की मगर कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी में पेयजल लाइन भी नहीं है, जिसके कारण लोगों में पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी राजसिंह, रतन सिंह, योगेश, रविन्द्र, सुदेश, ज्योति ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल लाइन और गली पक्की बनवाने के लिए उपायुक्त, पीडब्ल्यूडी अभियंता से मिले चुके है। मगर अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सोमवार को वो इस मुद्दे को लेकर जिला उपायुक्त के मिलेंगे।
पेयजल लाइन है नहीं फिर भी तीन घरों में आ रहा पानी का बिल
नेताजी नगर में पेयजल लाइन नहीं है इसके बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉलोनी के तीन घरों में पानी का बिल दिया जा रहा है। राजसिंह, रतन सिंह और विकास तंवर तीनों कॉलोनी निवासियों के पानी का बिल दिया जा रहा है। उन्होंने कई बार विभाग को इसके लिए शिकायत की मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
क्या कहते हैं कॉलोनीवासी :
कॉलोनी में पानी की लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी की व्यवस्था न होने से पानी दूर-दराज के क्षेत्रों से लाना पड़ता है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
- सुदेश देवी, गृहिणी।
पानी की व्यवस्था न होने से बहुत समस्या आती है। कई बार संबंधित विभाग के चक्कर भी काट लिए मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। सरकार देश के विकास की बात करती है मगर यहां कॉलोनी में पानी तक नहीं पहुंचा पाई।
- मीना, गृहिणी
कॉलोनी की गली कच्ची पड़ी है। बारिश के दिनों में गली से निकलना तक दुर्भर हो जाता है। बाहर मिट्टी चिकनी होने के कारण बच्चे गिर भी जाते है। गर्मी के दिनों में धूल उठती रहती है। पूरा घर धूल में भर जाता है।
- ज्योती, गृहिणी
कॉलोनी की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से भी मुलाकात कर चुके है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगाई मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। सीएम विंडो भी शिकायत की थी मगर अधिकारी पल्ला झाड़ लेते हैं।
- राजसिंह सहाय, क्षेत्रवासी