फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of the sector will get relief from broken roads, construction work started

Bhiwani News: सेक्टर के लोगों को मिलेगी टूटी सड़कों से निजात, निर्माण का काम शुरू

Tue, 11 Feb 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
People of the sector will get relief from broken roads, construction work started
सेक्टर में सड़क के निर्माण कार्य शुरु होने पर खुशी जताते सेक्टर वासी। 
भिवानी। सेक्टर की सड़कों को तोड़ने व उनके निर्माण का कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। वार्ड दो के पार्षद संदीप यादव और पार्षद सुभाष तंवर ने भी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि काफी अर्से से यहां विकास के काम नहीं हो पाए। जिस वजह से सड़क व गलियों जर्जर हो चुकी थी। सड़कों में की हालत भी खस्ता होने से वाहन चालक भी हिचकोले खा रहे थे। इससे बरसाती पानी का भी सड़कों पर ही ठहराव होता था। अब इन समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश जांगड़ा, कंवर सिंह, पंकज गोयल, महेंद्र सिंह रोडवेज मौजूद थे।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान : संदीप यादव
पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर ने ठेकेदार से कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह से गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। निर्धारित मापदंडों के आधार पर ही सड़क व गलियों का निर्माण कार्य किया जाए। अगर कहीं पर भी कोई गड़बड़ी हुई तो वे जिला प्रशासन के दरबार में पहुंचेंगे। पिछले अनेक दिनों से सेक्टर में बारिश के पानी की निकासी की समस्या थी। अब वहां पर पाइप लाइन डाली जाने लगी है। पाइप लाइन डालने के बाद हल्की सी भी बारिश में इलाके में पानी जमा नहीं हो पाएगा। तत्काल पानी की निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed