फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of the area expressed anger over glass being loaded into the vehicle at the junk shop inside the street.

Bhiwani News: गली के अंदर कबाड़ की दुकान पर वाहन में कांच लोड करने पर क्षेत्र के लोगों ने जताया रोष

Tue, 11 Feb 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
People of the area expressed anger over glass being loaded into the vehicle at the junk shop inside the street.
कबाड़ी के ​खिलाफ रोष प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
भिवानी। शहर के रविदास मंदिर बावड़ीगेट वार्ड के समीप गली के अंदर कबाड़ी की दुकान पर कांच तोड़कर भारी वाहन लोड किए जाने का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने रोष प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि एक प्लाॅट किराये पर लेकर कबाड़ी यहां कांच की बोतलें तोड़कर उनसे ट्रक भरकर बाहर भेजता है। रोजाना ही यहां गली के अंदर भारी वाहन कांच लोड करने के लिए लगा दिए जाते हैं, जिससे आने जाने में भी परेशानी होती है वहीं कांच सड़क पर बिखरा होने से बच्चों और महिलाओं के जख्मी होने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में पहले भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं जिला प्रशासन से भी इस संबंध में गुहार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि ट्रक चालक गली के अंदर वाहन लाने पर विरोध करती हैं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। पिछले चार पांच साल से यहां कबाड़ी द्वारा किराये पर प्लाॅट लेकर कांच तोड़कर उसे बाहर बेचने का कारोबार किया जा रहा है। जबकि रिहायशी इलाके में इस तरह की गतिविधि पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed