फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of the area are angry due to dirty water coming in Shivnagar Colony

Bhiwani News: शिवनगर कॉलोनी में गंदा पानी आने पर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा

Mon, 19 Aug 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
People of the area are angry due to dirty water coming in Shivnagar Colony
भिवानी। शहर की शिवनगर कॉलोनी लिबर्टी सिनेमा वाली गली में पिछले तीन माह से पेयजल के नाम पर गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तीन माह से घरों के अंदर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे बीमारियों का संक्रमण भी बढ़ रहा है। नलों से आ रहा काले रंग का बदबूदार पानी पीना तो दूर नहाने और अन्य घरेलू कार्यों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


ऐसे में कई लोग कैंपर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं जबकि हैंडपंपों के सहारे ही रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लिबर्टी सिनेमा गली निवासी मनोज कुमार, सरला, बीरमति, संतोष देवी, हनुमान प्रसाद, हुकम सिंह, ब्रह्मप्रकाश, शांति, संतरा ने बताया कि एमसी, विधायक और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों तक को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज क्षेत्र के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से नियमित और शुद्ध पानी दिलाने की मांग की है। वहीं, विभागीय ने बताया कि पहली बार सूचना मिली है। पाइपलाइनों में लीकेज के कारण ऐसा हो सकता है। आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed