{"_id":"67a118059ae6e60a5507fb1c","slug":"people-of-social-organization-demanded-investigation-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-129461-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मॉडल संस्कृति स्कूल के भवन की हालत जर्जर होने पर सामाजिक संगठन के लोगों ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मॉडल संस्कृति स्कूल के भवन की हालत जर्जर होने पर सामाजिक संगठन के लोगों ने की जांच की मांग
Tue, 04 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। कस्बे में एक साल पहले दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन का प्लास्टर उतरने लगा है। इसको लेकर लोहारू समस्या समाधान सामाजिक संगठन के बैनर तले अनेक युवाओं ने एसडीएम लोहारू को ज्ञापन देकर इस नवनिर्मित भवन की हालत बिगड़ने पर चिंता जाहिर करते हुए इस मामले की गहनता की जांच करने की मांग की है।
उन्होंने आरोप है कि भवन निर्माण में घोटाला किया गया है, जिसके कारण एक वर्ष में भवन की हालत बिगड़ गई है। ज्ञापन देने वाले संगठन के संरक्षक प्रदीप सैनी, सतवीर, सतपाल, राहुल, रोहित, दीपक, नसीब, आशीष आदि ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2024 में लोहारू के राजकीय मॉडल संस्कृति का भवन करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था लेकिन एक वर्ष बीतने के साथ ही इस भवन की दीवारें करने लगी हैं और अनेक स्थानों से प्लास्टर उतर चुका है। एक वर्ष में भी भवन काफी वर्षा पुराना लगने लगा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर बड़ा घोटाला किया गया है। इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस से करनी चाहिए और निर्माण सामग्री के सैंपल लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए अन्यथा शहर के लोग इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे।