फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People gathered to see the coal engine

कोयले के इंजन को देखने लोगों का हुजूम उमड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
People gathered to see the coal engine
बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कोयले का पुराना इंजन और उसको देखते बच्चें। - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। गदर सहित विभिन्न फिल्मों में इस्तेमाल हुआ कोयला का इंजन रविवार को बवानीखेड़ा जंक्शन पर पहुंचा। जिसे भारतीय रेलवे ने रेवाड़ी जंक्शन पर रेलवे म्यूजियम में लोगों को देखने के लिए रखा है। अक्सर यह इंजन फिल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल में लाया जाता है। इस इंजन के बवानीखेड़ा स्टेशन पर पहुंचने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा स्टेशन पर यह इंजन सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर पहुंचा और करीब ढ़ाई घंटे तक बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ा रहा। हालांकि कोयले व भांप से चलने वाला ये इंजन क्रियाशील नहीं था और इस इंजन के संचालन के लिए आगे एक डीजल इंजन को लगाया गया था। वहीं इसके पीछे एक सवारी डिब्बा जोड़ा गया था। एक रेलवे कर्मचारी ने बताया कि यह इंजन हिसार से चलकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जा रहा है वहां रेलवे म्यूजियम में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां बताना होगा कि करीब ढाई दशक पहले रेवाड़ी बठिंडा रेल मार्ग पर कोयले के इंजन ही चलते थे। बाद उक्त लाइन को बड़ा किया गया, तो इनका स्थान डीजल इंजनों ने ले लिया। डीजल इंजनों की स्पीड व क्षमता ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed