{"_id":"68f2a559bf95b5bc2c080359","slug":"pccai-releases-sports-calendar-for-november-december-competitions-to-be-held-across-the-country-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141335-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीसीसीएआई ने जारी किया नवंबर-दिसंबर का खेल कलेंडर, देशभर में होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीसीसीएआई ने जारी किया नवंबर-दिसंबर का खेल कलेंडर, देशभर में होंगी प्रतियोगिताएं
Sat, 18 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सुरेंद्र लोहिया।
भिवानी। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने शुक्रवार को भिवानी खेल नगरी में आगामी नवंबर और दिसंबर माह के लिए खेल कलेंडर जारी किया।
सुरेंद्र लोहिया ने बताया कि हाल ही में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान और हरियाणा के सोनीपत स्थित अंतिल क्रिकेट एकेडमी में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसके बाद हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला और हैदराबाद सहित कई राज्यों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भिवानी, चंडीगढ़, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले करवाने की योजना है जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष मुकेश छापरिया और स्वदेशी क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि पीसीसीएआई ने दिव्यांग खिलाड़ियों को समय-समय पर बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान किया है। प्रवक्ता अशोक भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में दिव्यांग खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए बीसीसीआई तथा देश और प्रदेश की सरकार से सुविधा प्राप्त करने हेतु कमेटी के सदस्य जल्द 11 सूत्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे ताकि दिव्यांग खिलाड़ी अपनी काबिलियत के बल पर रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। वहीं आईपीएल की तर्ज पर डीपीएल टी-20 मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे।