{"_id":"6793c465ff6549603a01e2d3","slug":"patwaris-are-working-in-only-98-of-the-228-circles-of-the-district-work-related-to-land-in-130-villages-has-been-stalled-for-five-days-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129040-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले के 228 सर्कल में सिर्फ 98 में ही पटवारी कर रहे काम, 130 गांवों की भूमि से जुड़े काम पांच दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले के 228 सर्कल में सिर्फ 98 में ही पटवारी कर रहे काम, 130 गांवों की भूमि से जुड़े काम पांच दिन से ठप
Fri, 24 Jan 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध कर कार्य करते पटवार एवं कानूनगो कर्मचारी।
भिवानी। जिले के 228 सर्कलों में सिर्फ 98 पटवारी ही काम कर रहे हैं। इसकी वजह से जिले के करीब 130 गांवों की भूमि संबंधी कार्य पिछले पांच दिन से ठप पड़े हैं। इन गांवों के अतिरिक्त सर्कलों के काम का पटवारियों ने बहिष्कार किया हुआ है। हालांकि राजस्व विभाग इन गांवों के भूमि संबंधी कार्यों को लेकर कोई अतिरिक्त व्यवस्था भी नहीं करा पाया है।
भिवानी जिले में जिला राजस्व विभाग के तहत 228 सर्कल बने हैं। इसमें केवल 98 पटवारी ही तैनात हैं। एक सर्कल के अंदर दो से तीन गांवों को भी शामिल किया हुआ है। 16 जनवरी को सरकार की तरफ से पटवारियों को भ्रष्ट कहकर सूची जारी किए जाने से पटवारी आंदोलन कर रहे हैं।
18 जनवरी को जींद में हुई राज्य स्तरीय बैठक में पटवारियों ने 19 जनवरी से रोष प्रदर्शन कर काली पट्टी बांधकर काम करने का ऐलान किया हुआ है। वहीं अतिरिक्त सर्कल के कार्य का भी बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
अब जिन गांव में पटवारी की मूल नियुक्ति है, उसी गांव की भूमि संबंधी काम पटवारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। जबकि अतिरिक्त सर्कल के काम पिछले पांच दिनों से ठप पड़े हैं। इन गांवों के ग्रामीण अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए पटवार घरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पटवारी अतिरिक्त सर्कल के काम को हाथ तक नहीं लगा रहे हैं।
जिले के इन गांवों में पटवारी नहीं कर रहे भूमि संबंधी कोई काम
जिले के गांव ढाणा लाडनपुर, ढाणा नरसान, मधमाधवी, गौरीपुर, बीरन, फूलपुरा, नौरंगाबाद, तालू, आसलवास मरहेटा, आसलवास दुबिया, आजाद नगर, ढांगर, जूईकलां, रूपगढ़, नंदगांव, सैय, कोंट, उमरावत, नांगल, धारेडू, बिधवान, नलोई, गोपालवास, सेहर, लोहारी जाटू, संडवा, बिडोला, हसान, रिवासा, दांगकलां, आलमपुर, झुप्पा, भानगढ़, राजगढ़, धूलकोट, सुंगरपुर, खारियावास, देवराला, खरकड़ी माखवान, छपार रांगड़ान शामिल हैं। इन गांवों में कोई नियमित पटवारी नहीं है, इसलिए इन गांवों से जुड़े सर्कलों का अतिरिक्त काम पड़ोसी गांवों के पटवारियों को सौंपा हुआ है।
पटवार घर और तहसील में ये काम हो रहे प्रभावित
पटवारियों के अतिरिक्त सर्कल कार्य का बहिष्कार किए जाने के बाद भूमि के इंतकाल, जमाबंदी, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खसरा गिरदावरी सहित भूमि से जुड़े सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
पटवारियों के सहायक भी अब गायब, कार्यों के लिए भटक रहे हैं लोग
पटवार घरों के अंदर पटवारियों के सहायक के तौर पर काम करने वाले नंबरदार व अन्य लोग भी अब गायब हैं। ऐसे में भूमि संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पटवार घर में सफाई कर्मी न सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार
रेलवे रोड स्थित भिवानी के पटवार घर में करीब 25 से 30 गांवों का भूमि संबंधी रिकाॅर्ड रखा हुआ है। पटवार घर में न कोई सफाई कर्मी है न चौकीदार। यहां पर रिकाॅर्ड को सुरक्षित रखने के लिए भी कोई अलमारी या फिर रेक नहीं है। ऐसे में शौचालय भी बदहाल पड़े हैं। पटवारी खुद ही कुर्सी और मेज का प्रबंध कर यहां अपना तामझाम जमाए बैठे हैं। जबकि इस भवन का रखरखाव कौन कर रहा है, यह भी सुनिश्चित नहीं है।
31 जनवरी तक सर्कल का कार्य नहीं करेंगे पटवारी
जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि शनिवार 11 बजे राज्य कार्यकारिणी के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। जब तक सरकार पत्र को निरस्त नहीं करेगी। तब तक हम अतिरिक्त सर्कल का काम नही करेंगे। शुक्रवार शाम को राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि समस्त हरियाणा के पटवारी व कानूनगो 31 जनवरी तक अतिरिक्त सर्कल को छोड़कर अपने मूल सर्कल का काली पट्टी बांधकर आम जनता का कार्य करेंगे।
प्रदेशभर में पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कल कार्य का बहिष्कार किया हुआ है। सभी पटवारी केवल मूल नियुक्ति वाले गांव के भूमि संबंधी काम हाथ पर काली पट्टी बांधकर कर रहे हैं। कोई भी पटवारी अतिरिक्त सर्कल का काम नहीं देख रहा है। जब तक सरकार पटवारियों के संबंध में जारी पत्र को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
-विकास राठी, उप प्रधान, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन भिवानी।
जिला मुख्यालय की तहसील कार्यालय में भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। पटवारी अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं, जिससे किसी भी तरह का कोई कामकाज प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है। तहसील कार्यालय में भूमि संबंधी सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं।
-सुरेश कुमार तहसीलदार भिवानी।