{"_id":"65f4a94c1ea257c7200019a7","slug":"patwari-should-go-to-the-fields-and-do-girdawari-on-the-spot-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114670-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पटवारी खेतों में मौके पर जाकर गिरदावरी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पटवारी खेतों में मौके पर जाकर गिरदावरी करें
Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में ओलावृष्टि से हुई खराब फसल का जायजा लेते उपायुक्त नरेश नरवाल।
तोशाम। उपायुक्त नरेश नरवाल ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गौरीपुर, मधमाधवी, कितलाना, रूपगढ़, नंदगांव, मानहेरू व तोशाम क्षेत्र के गांव छपार रांगड़ान व दरियापुर के खेतों का दौरा किया। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा की जा रही ई-गिरदावरी का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पटवारियों को सख्त निर्देश दिए कि पटवारी खेतों में मौके पर जाकर गिरदावरी करें। खेतों पर ही अपना बिस्तर लगाकर कार्य करें, कार्य में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम हरबीर सिंह, डीआरओ प्रदीप देशवाल तथा तहसीलदार अजय सैनी भी मौजूद रहे।
डीसी ने किसानों को पोर्टल पर फसल खराबे को दर्ज करने की अंतिम तारीख बढ़वाने का आश्वासन दिया, ताकि सभी को मुआवजा मिल सके। उपायुक्त ने गेहूं व सरसों के खेत में जाकर फसल खराब होने का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने किसानों को बताया कि फसल खराबे की रिपोर्ट क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाएं। फसल खराब होने के सही आंकड़े दर्ज कराएं ताकि मंडी में फसल बेचने जाएं तो कोई परेशानी न आए। जितना खराबा है उसी हिसाब से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें।
उपायुक्त ने पटवारियों को भी निर्देश दिए कि फसल खराबे की रिपोर्ट क्षतिपूर्ति पोर्टल पर डालने के लिए किसानों को जागरूक करें। किसानों को बताएं कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई तो मुआवजे से वंचित रह जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि पटवारी यह सुनिश्चित कर लें कि ओलावृष्टि से फसल खराब हुई है तो ओलावृष्टि से दिखाएं व किसी बीमारी से खराब हुई है तो बीमारी के हिसाब से दिखाएं।
विज्ञापन
इस दौरान जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक,एसडीएम अशवीर नैन, नायब तहसीलदार रीतू, कानूनगो राजेन्द्र सिंह, पटवारी सुनील कुमार, जयप्रकाश व किसान उपस्थित रहे।