फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patwari of Golagarh suspended on complaints

Bhiwani News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में इंतकाल संबंधित शिकायतों पर गोलागढ़ के पटवारी निलंबित

Thu, 27 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Patwari of Golagarh suspended on complaints
गांव गोलागढ़ में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों को रागनी सुनाते उपायुक्त महावीर कौ​शिक।
जूई। गांव गोलागढ़ स्थित वीर शहीद महिपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीसी महावीर कौशिक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों की इंतकाल संबंधित शिकायत पर डीसी ने मौके पर गांव गोलागढ़ के पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में पुस्तकालय बनवाने, व्यायामशाला का निर्माण करवाने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद में 90 फरियाद सुन उनका समाधान जल्द करने के आदेश दिए गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को पगड़ी और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपना संदेश देते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सरकारी योजनाओं व नीतियों का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की समस्या सुनी जाती हैं और उनका मौके पर समाधान किया जाता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम लोगों के लिए बहुत ही कारगर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी ने ग्रामीणों से अवैध कब्जा न करने की अपील की

उपायुक्त महावीर कौशिक के समक्ष ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दुरुस्त करवाने, जमीन पैमाइश, अवैध कब्जे हटाने, गलियों को दुरुस्त करने, वृद्धावस्था पेंशन बनाने, तालाबों में पानी का प्रबंध करवाने, नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से हड़पे पैसे वापस दिलवाने, इंतकाल करवाने, नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिलवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने, यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध करवाने, जोहड़ खुदवाने जैसी समस्याएं रखीं। वहीं गोलागढ़ के अलावा गांव केहरपुरा, भानगढ़, मनसरवास, खैरपुरा, देवराला, चंदावास, जूई के लोगों ने समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने ग्रामीणों से शामलाती या सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निपटारा करें। जमीन की पैमाइश कर आम रास्तों से अवैध कब्जे हटवाएं।



एसपी ने ग्रामीणों से किया नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने का आह्वान
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में एसपी नीतीश अग्रवाल ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सरकार के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में जिला प्रशासन का साथ दें। उन्होंने युवाओं को नशे से सेवन से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न होने दें। गांव में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई होने की सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दें।

विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, हैप्पी कार्ड, कृषि विभाग की मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल, राशन कार्ड, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, खेल, कल्याण, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा अलग-अलग हेल्प डेस्क लगाकर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी व सेवाएं दीं। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक की गई।



खेल प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वस्थ रहने का संदेश

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से अधिक दूरी पर छलांग लगाने का प्रयास किया। प्रतियोगियों अंडर 11 आयुवर्ग के लड़कों में साहिल प्रथम, जिवेश द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में रुकसाना प्रथम, स्नेहा द्वितीय और छैया तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में अमन प्रथम, रवि द्वितीय और अंशु तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में ज्योति प्रथम, मुस्कान द्वितीय और रितु तृतीय स्थान पर रहा। अव्वल आने वाले को डीसी और एसपी ने सम्मानित किया।



उपायुक्त ने ग्रामीणों की मांग पर दी हरियाणवी रागनी की प्रभावशाली प्रस्तुति

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त महावीर कौशिक से एक हरियाणवी रागनी सुनाने की बात कही। इस पर उपायुक्त ने भगवान की महिमा पर आधारित सूर्य कवि पंडित लख्मी चंद की ओर से रचित एक भजन की प्रस्तुति दी। वहीं दूसरी ओर रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के लोक कलाकार बाली शर्मा के अलावा कमल सिंह लोहानी शिक्षाप्रद ने रागनियों की प्रस्तुति दी। स्कूली छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान डीएसपी भारत भूषण, डीडीए डॉ. विनोद फौगाट, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीडीएएच डॉ. रविंद्र सहरावत, बीडीपीओ विनोद सांगवान, डीएचओ डॉ. देवीलाल, एक्सईएन अजय राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed