फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patwari and Kanungo of Bhiwani Tehsil on strike

Bhiwani News: बकाया वेतन के लिए भिवानी तहसील के पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर

Tue, 31 Dec 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 31 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo of Bhiwani Tehsil on strike
​भिवानी में मांग पूरी कराने के लिए नारेबाजी करते पटवारी और कानूनगो।
भिवानी। बकाया वेतन भुगतान समेत सभी लंबित मांगें पूरी कराने के लिए तहसील के 25 पटवारी और छह कानूनगो सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान पटवारियों से संबंधित आमजन के कोई कार्य नहीं हो सके। राजस्वकर्मियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा। सरल केंद्र पर ऑनलाइन फर्द, नकल, जमाबंदी सहित भूमि से जुड़े सभी काम ठप रहे। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि दो दिन की छुट्टी के बाद भूमि संबंधी कार्यों के लिए कई लोग तहसील कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को तहसील के पटवारी और कानूनगो पटवार भवन में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे रहे।
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि पटवारियों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ है लेकिन फिर भी पटवारी जनता का कार्य समयबद्ध तरीके से निपटा रहे हैं। इसके बावजूद पटवारियों और कानूनगो को दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा ने गिरदावरी सहायक भत्ता, एरियर, एलटीसी, एसीपी हक मांगा। उन्होंने कहा कि यह हक लेने के लिए वह धरने पर बैठे हैं। धरने का संचालन सुमेर कानूनगो ने किया। इस कारण सुबह से ही सरल केंद्र के फर्द, नकल, जमाबंदी सहित पटवारियों से संबंधित कोई काम नहीं हुए। लोगों को काम करवाए बिना ही लौटना पड़ा।
हड़ताल में शामिल रहे कानूनगो अशोक शर्मा, सुमेर, मदन लाल, बीर सिंह, पटवारी भंवरपाल, मनोज वर्मा, काजल, निखिल शर्मा, प्रदीप खनगवाल आदि ने पटवार खाने के बाहर नारेबाजी की।


सरल केंद्र में नकल और फर्द के काउंटर पर कर्मचारी गायब

पटवारी हड़ताल पर होने के कारण सोमवार को आमजन के कोई कार्य नहीं हुए। लोग सुबह से ही सरल केंद्र में नकल, फर्द, जमाबंदी निकलवाने के लिए काउंटरों पर चक्कर लगाते रहे लेकिन काउंटर पर कर्मचारी गायब रहे। इस कारण भूमि से संबंधित ऑनलाइन कामकाज तक नहीं हो पाया। सरल केंद्र के काउंटरों पर भी भूमि संबंधी रिकार्ड की तस्दीक करने के लिए पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर होने कारण पटवार खाने की कुर्सियां खाली रहीं। हड़ताल का पता चलने पर अपने कामों से पटवार खाने में आए लोगों को मायूसी मिली।


तहसील कार्यालय में आदेशों के बाद बाहरी लोगों पर भी लगा प्रतिबंध
भिवानी तहसील कार्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों में बाहरी लोगों से काम न कराने के आदेशों के बाद सोमवार को असर दिखाई दिया। आम तौर पर तहसील कार्यालय में बाहरी लोग लोगों के रजिस्ट्री संबंधी कार्याें के ठेके लेकर कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन सोमवार को ये लोग भी गायब रहे। तहसील कार्यालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी भी कर्मचारी की सीट पर कोई काम न कराने के लिए मुख्यालय से सख्त आदेश जारी हुए हैं। इन आदेशों के बाद से ही कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed